Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
इंजेक्शन वाली लौकी-तोरई की पहचान कैसे करें? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
भारतीय घरों में हर मौसम में सब्जियां प्रमुख रूप से खाई जाती हैं, लेकिन गर्मियों में खासतौर पर लौकी और तोरई जैसे हल्के और सुपाच्य विकल्पों को प्राथमिकता दी जाती है। ये सब्जियां न केवल पेट को ठंडा रखती हैं, बल्कि शरीर को हाइड्रेट भी करती हैं और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। हालांकि, मौजूदा समय में बढ़ती डिमांड और जल्दी मुनाफा कमाने की होड़ ने सब्जियों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आजकल मार्केट में मिलने वाली लौकी और तोरई को केमिकल्स का इस्तेमाल करके बड़ा और आकर्षक दिखाया जाता है। इन पर केमिकल पॉलिश, प्रिज़र्वेटिव्स और ग्रोथ प्रमोटर्स का छिड़काव कर इन्हें नेचुरल जैसा दिखाने की कोशिश की जाती है। अगर ये केमिकलयुक्त सब्जियां हमारी थाली तक पहुंच जाएं, तो पेट से लेकर लीवर और किडनी तक को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि असली और नकली यानी केमिकल लगी लौकी-तोरई की पहचान कैसे की जाए। नीचे दिए गए हैं 5 आसान तरीके जिनसे आप बाजार से खरीदते समय लौकी और तोरई की असलियत को परख सकते हैं:
1. हाथ लगाने पर चिपचिपाहट या अजीब गंध
ताजगी परखने के लिए लौकी और तोरई को हाथ से छुएं। अगर सब्जी पर हल्की चिपचिपी परत हो या केमिकल जैसी गंध आ रही हो, तो संभवतः इसमें हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल हुआ है। ताजी सब्जियों में आमतौर पर कोई गंध नहीं होती और स्पर्श में वे प्राकृतिक महसूस होती हैं।
2. ज्यादा चमकदार या चिकनी त्वचा से सावधान रहें
अगर कोई लौकी या तोरई जरूरत से ज्यादा चमकदार दिखे या उसकी त्वचा पर प्लास्टिक जैसी चिकनाहट हो, तो समझिए कि उसमें केमिकल पॉलिश की गई है। प्राकृतिक सब्जियों की त्वचा हल्की मटमैली, खुरदरी और कभी-कभी दाग-धब्बों वाली हो सकती है, जो उसके नेचुरल होने का संकेत है।
3. बहुत लंबे समय तक ताजा दिखना
अगर सब्जी तीन-चार दिन तक भी न गले, न मुरझाए और पहले जैसी ही दिखे, तो उसमें प्रिज़र्वेटिव या केमिकल स्प्रे हो सकता है। जबकि नैचुरल लौकी या तोरई एक-दो दिन में मुरझाने या नरम पड़ने लगती है।
4. छीलने पर रंग का अंतर
अगर छीलने पर बाहरी हरे रंग और अंदर के सफेद या फीके रंग में काफी ज्यादा फर्क नजर आए, तो यह भी संकेत हो सकता है कि बाहर पर केमिकल लगाया गया है। ताजी सब्जी में रंग समान और प्राकृतिक होता है।
5. पानी में भिगोने पर रंग छोड़ना या तेल की परत दिखना
सब्जी खरीदने के बाद धोने से पहले उसे 5-10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें। यदि पानी में रंग घुल जाए या ऊपर तैलीय परत दिखे, तो यह पक्का संकेत है कि सब्जी पर केमिकल छिड़का गया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
