Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
पेपरमिंट ऑयल का करें इस्तेमाल, घुटनों तक लंबे होंगे आपके बाल

हालांकि, यहां आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पेपरमिंट ऑयल एक एसेंशियल ऑयल है और इसलिए इसे सीधे अपनी स्कैल्प पर नहीं लगाया जा सकता है। पेपरमिंट ऑयल का पूरा लाभ उठाने के लिए यह जरूरी है कि आप इसे सही तरह से इस्तेमाल भी करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पेपरमिंट ऑयल को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं और बालों की ग्रोथ को स्पीड अप कर सकते हैं-
पेपरमिंट ऑयल और नारियल तेल से करें मसाज
पेपरमिंट ऑयल से स्कैल्प की मसाज करके हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। इसके लिए आप पेपरमिंट ऑयल की पांच-छह बूंदों को दो चम्मच नारियल का तेल मिक्स करें। अब आप इससे अपनी स्कैल्प की मसाज करें। करीबन 20 मिनट के लिए आप इसे अपनी स्कैल्प पर रहने दें और फिर एक माइल्ड शैम्पू से बालों की मसाज करें।
अपने शैम्पू में करें शामिल
अगर आप चाहें तो पेपरमिंट ऑयल को अपने रेग्युलर शैम्पू और कंडीशनर में भी मिक्स कर सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखें कि आप तीन से चांद बूंद से अधिक पेपरमिंट ऑयल को मिक्स ना करें। महज दो से तीन बार इसके इस्तेमाल से ही आपको अपने बालों में फर्क नजर आने लगेगा।
पेपरमिंट ऑयल और रोजमेरी ऑयल का करें इस्तेमाल
हेयर फॉल को रोकने और बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने में रोजमेरी ऑयल आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। यह बालों को मजबूत भी करता है और डैंड्रफ से लड़ता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप 2 बड़े चम्मच नारियल के तेल में 1 या 2 बूंद पेपरमिंट ऑयल और 1 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल डालकर मिक्स करें। अब आप इस मिश्रण को थोड़ा गर्म करें और स्कैल्प पर लगाएं। करीबन 15 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को वॉश करें।
पेपरमिंट ऑयल से बनाए मास्क
बालों की केयर करने के लिए हम सभी हेयर मास्क अप्लाई करते हैं। ऐसे में आप पेपरमिंट ऑयल की मदद से हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप आधा कप खट्टी क्रीम लें और इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद और 4-6 बूंद पेपरमिंट ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब आप तैयार मास्क को अपने बालों पर लगाएं। करीबन 20 मिनट बाद आप अपने बालों को वॉश कर लें।
सूरजमुखी के तेल के साथ करें इस्तेमाल
पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल को सूरजमुखी के तेल के साथ भी इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। इन दोनों का मिश्रण आपके बालों को हेल्दी बनाता है और हेयर ग्रोथ को बूस्टअप करता है। इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच सूरजमुखी का तेल लें और इसमें दो बूंद पेपरमिंट ऑयल को मिक्स करें। आप इस तेल को थोड़ा गर्म करें और फिर अपनी स्कैल्प पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और अंत में एक माइल्ड शैम्पू की मदद से बालों को वॉश कर लें।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप पेपरमिंट ऑयल को हेयर केयर रूटीन में शामिल कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए-
• कभी भी पेपरमिंट ऑयल को सीधे स्कैल्प पर ना लगाएं। इसे हमेशा किसी ना किसी रूप में डायलूट करके ही इस्तेमाल किया जाता है।
• स्कैल्प पर तेल लगाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है। यह आपकी आंखों में नहीं लगना चाहिए।
• पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल को सिर्फ बालों पर अप्लाई किया जाता है। इसके सेवन से बचें क्योंकि इससे मतली, सीने में जलन और पेट में दर्द हो सकता है।
• कई बार पेपरमिंट ऑयल आपकी स्किन पर एलर्जी का कारण बन सकता है। इसलिए इसे अपनी स्कैल्प पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
