Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे रहें खुश और स्वस्थ
हम सभी अपनी लाइफ में खुश और स्वस्थ रहना चाहते है लेकिन कभी - कभी समझ नहीं पाते है कि हेल्दी और हैप्पी लाइफ के लिए क्या करें। कई लोग चाह कर भी खुश नहीं रह पाते क्योंकि वे दुनियाभर के झमेलों में खुद को फसा लेते हैं और वे उससे चाह कर भी नहीं निकल पाते।
अगर आप वाकई में जानना चाहते है कि आपकी लाइफ परफेक्ट कैसे बने तो नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को पढ़ें और अपनी प्रतिदिन की लाइफ रूटीन में शामिल करें, इससे आप खुश भी रहेगें और स्वस्थ भी।

पर्याप्त नींद लें
पर्याप्त नींद लेना न केवल आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि आपके मन को भी खुश रखता है। आप हर रात 8 से 10 घंटे की भरपूर नींद लें। सोने से एक घंटे पहले खुद को रिलेक्स कर लें जैसे - कोई अच्छी किताब पढ़ें, टेलीविजन देखें लेकिन उसे काम की नजर से या फिर किसी तनाव की स्थिति में न देखें, फ्री होकर पढ़ने और टीवी देखने से दिमाग की सारी उलझने दूर हो जाती है और जब दिमाग में कोई उलझन नहीं होगी तो नींद भी अच्छी आएगी।

स्वस्थ भोजन लें
अपने हर दिन के डाइट चार्ट में जंक फूड को कट कर दें और फल व सब्जियों को शामिल करें। इन्हे खाने से आप सारा दिन ऊर्जावान और खुश महसूस करेगे। हर दिन खाएं जाने वाले स्नैकस को फ्रूट या ड्राई फ्रूटस से रिप्लेस कर दें।

खूब पानी पिएं
ज्यादा पानी पीने से त्वचा हमेशा दमकती रहती है जो आपको हमेशा अपने गुडलुक होने का एहसास कराएगी और आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। इसलिए शरीर में पानी की मात्रा को लेकर सजग रहें और हर दिन कम से कम 8 गिलास पानी पिएं।

व्यायाम
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम यानि एक्सरसाइज बेहद आवश्यक होती है। आप दिन में व्यायाम किसी भी रूप में कर सकते है जैसे- तेज चलना, हल्का-हल्का कूदना, अपने रूम में ड़ांस करना आदि। इससे आपका माइंड स्ट्रेस फ्री होगा और आप ताजातरीन महसूस करेगें।

अपने मन का काम करें
खुद को ट्रीट करने से मतलब है कि आप अपनी पसंद के जूते खरीदे, जिन्हे आप हमेशा से खरीदना चाहते थे, फुटबाल खेलने जाएं। शापिंग करें और वहां से लौटने के बाद अपने शरीर को आराम देने के लिए नहाएं या शॉवर लें।

सच्चे दोस्त का साथ निभाएं
अपने अच्छे दोस्तों को हमेशा टाइम दें। उन्हे टाइम-टू-टाइम याद करें, उनकी सराहना करें और हौसला अफजाई भी करते रहें। बेस्ट फ्रेंड को हमेशा एहसास दिलाएं कि उनको आप कितना प्यार करते हैं और आपको हर कदम पर उनकी कितनी जरूरत है।

मुस्कराते और हसंते रहें
किसी भी बात पर ज्यादा दुखी न हो, या किसी मजाक को लेकर गंभीर न हों। हमेशा स्माइल करते रहें और हसंते रहें, इससे आपका मन खिलाखिला रहेगा। साथ ही आपके साथ जुड़े लोग भी आपके साथ अच्छा और मजेदार समय बिता सकेगें जो आपके साथ-साथ उनकी दिन भी हैप्पी बना देगा।

शौक को पूरा करें
कोई भी ऐसा शौक जो आपको खुश कर देता और आपका माइंड टेंशन फ्री हो जाता हो तो उसे जरूर पूरा करें जैसे - आर्ट, म्यूजिक, किसी चीज को इक्ट्ठा करने का शौक आदि। एक्टिव रहने की कोशिश करें और अपनी छोटी से छोटी सफलता का जश्न मनाएं।

अपने परिवार की मदद करें
अपनी मां की बर्तन धोने में मदद करें, जब कभी पापा किचेन में हों तो उनकी खाना बनवाने में हेल्प कर दें। अपने परिवार की मदद हमेशा करें।

अपने जीवन से तनाव की छुट्टी करें
तनाव न लें, इससे आप निश्चित रूप से स्वस्थ भी रहेगें और खुश भी। तनाव होने पर गहरी सांस लें, योगा करें और आराम करें क्यूंकि हर समय तनाव में रहना आपके शरीर और मन के लिए अच्छा नहीं होता है। पढ़े और लिखें, हमेशा एक डायरी अपने पास रखें, मन को सुकून देने वाले गाने लिखे, अपने कमरे की खिड़की पर बैठे और खूबसूरत आसमान को निहारें।

म्यूजिक और उक्तियों से प्रेरणा लें
यह वाकई में अविश्वसनीय है लेकिन म्यूजिक और उक्तियां आपके जीवन को एक नई दिशा दे सकती हैं और आपका पूरा जीवन बदल सकता है। इसलिए इनसे प्यार करें, इनके मर्म या भाव को समझें और प्रेरित हों।

सतही न बनें, यह किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता
खुद को ऐसा दिखाने से कोई फायदा नहीं जो आप नहीं है। जैसे हैं वैसे ही रहें। सुपरफिशियल बनने से केवल आपको ही नुकसान है।



Click it and Unblock the Notifications
