Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्विमिंग की मदद से कैसे करें पेट को टोन?
पेट की मांसपेशी को आकार में लाने और मजबूती देने के लिए स्विमिंग एक उपयोगी एक्सरसाइज है। सबसे अच्छी हृद्वाहिनी कसरत होने के साथ साथ यह आपके पूरे शरीर की मांसपेशी को मजबूती दिलाता है और समय के साथ यह आपके धैर्य और सहनशक्ति को बढ़ाता है। लगातार स्विमिंग एक्सरसाइज आपको अपने पेट को टोन करने में मदद करेगा और पूरे साल इसे अच्छे आकार में रखेगा।
निर्देश
1. अपना मनपसंद तैराकी का स्ट्रोक लेते हुए चक्कर लगायें। हर स्ट्रोक कई तरीके से अलग मांसपेशी पर काम करता है, पर यह ज़रूरी है कि आप अपने पूरे शरीर को टोन करें जिससे आपके पेट की मांसपेशी पर भी असर दिखेगा। पेट को टोन करने के लिए कुछ प्रसिद्द स्ट्रोक्स हैं ब्रेस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक और बटरफ्लाई स्ट्रोक।

2. अपने पेट को टोन करने के लिए आप पानी में चलने वाली स्विमिंग एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। पूल के छिछले हिस्से में चलते हुए पीठ को सीधे रखते हुए अपने घुटने को छाती तक ले जाएँ। जितनी बार आप अपने घुटने को छाती की तरफ ले जाते हैं, अपने पेट की मांसपेशियों को तानने पर ध्यान दें।
3. पूल के गहराई वाले भाग में जाकर अपने पैर को उठायें जो आपके पेट को टोन करने में आपकी मदद करेगा। अपने आप को पूल के किनारे पर टिका लें और सर पानी से बाहर कर लें। उसके बाद एक बार में एक पैर को उठाकर अपनी छाती तक लेकर आयें। अब दूसरे पैर के साथ वैसा ही करें और धीरे धीरे इस विधि को जल्दी जल्दी करने की कोशिश करें।
4. एक मिनट तक पूल के गहरे हिस्से में चल कर जगह बनाएं और कोशिश करें कि बीच में ना रुकें। एक मिनट के लिए रेस्ट करें और इस प्रक्रिया को 5 बार दोहरायें। पानी में चल कर जगह बनाने से आपके पूरे शरीर को एक अच्छा वर्कआउट मिलेगा खासकर आपके पेट की मांसपेशी को अगर आप चलते वक़्त इसे सख्त रखते हैं।
5. अपनी छाती पर किकबोर्ड रखकर पानी में पीछे की ओर लात मारें। यह आपको आपके पेट को टोन करने में मदद करेगा। पूरी कोशिश करें कि आपका पूरा शरीर, खासकर आपके पैर और हाथ पानी के सतह के बिलकुल पास हो।
सलाह और चेतावनी
- अगर आप सुरक्षित वर्कआउट करना चाहते हैं तो आप स्विमिंग कर अपना पेट कम कर सकते हैं। स्विमिंग हर एक शरीर प्रकार के लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है और सही निरिक्षण के अन्दर यह बच्चे, गर्भवती महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है।
- हमेशा किसी के साथ तैरने का प्रयास करें या पूल में प्रमाणित शरीर रक्षक के साथ ही तैरें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
