Latest Updates
-
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए
World AIDS Day: डेटिंग ऐप्स पर बढ़ते HIV के खतरों को ऐसे रोकें

ऑनलाइन डेटिंग आज कल काफी तेजी से लोगों के बीच मशहूर हो रहा है। लोग ऑनलाइन डेटिंग के जरिए एक दूसरे से मिलते हैं, और उन्हे डेट करते हैं। आज के समय में ऑनलाइन डेटिंग उस ग्रुप के बीच HIV के खतरे को बढ़ा दिया है जो पारंपरिक स्थानों से आभासी प्लेटफार्मों पर शिफ्ट हो गए हैं, जिन्हें अब ट्रैक करना थोड़ा मुश्किल हो गया है। इन ग्रुप्स के आकार का अनुमान लगाना और HIV के खतरों को कम करने के लिए हस्तक्षेप की योजना बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ICMR के डॉक्टर्स के मुताबिक सभी डेटिंग ऐप और वेबसाइट के लिए नियामक पॉप-अप संदेशों का निर्माण करके एक शुरुआत की जा सकती है। ताकि इन ऐप को यूज करने वाले लोग असुरक्षित यौन संबंध और सुरक्षित यौन प्रथाओं के सुझावों के बारे में आसानी से जान सकें।
ICMR-NARI ने अनुसंधान और निगरानी उद्देश्यों के लिए आभासी स्थानों में आबादी तक पहुंचने के लिए कुछ दिशानिर्देश विकसित किए हैं। जिसमें उन्होने ऐसे कदम सुझाए जिनका यूज FSW और MSM की मैपिंग के लिए किया जा सकता है जो वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं। रिसर्च में बताया गया कि "हमने अलग-अलग दृष्टिकोण सुझाए हैं जिन्हें देश में HIV हस्तक्षेप देने के लिए अपनाया जा सकें। इन दृष्टिकोणों को पायलट-परीक्षण करने की जरूरत है।" ICMR-NARI के वैज्ञानिकों के मुताबिक इस गाइड को एक डेस्क समीक्षा और कार्यक्रम के अधिकारियों, विशेषज्ञों, नागरिक समाज संगठनों और प्रमुख आबादी के साथ विभिन्न परामर्शों के माध्यम से विकसित किया गया था और अब यह सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है।
ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स और वेबसाइटों के संबंध में, असुरक्षित यौन संबंधों के जोखिमों और सुरक्षित यौन प्रथाओं के बारे में लॉगिन पर सभी यूजर्स के लिए हमारे पास 'नियामक' पॉप-अप संदेश हो सकता है। यह उस संदेश की तर्ज पर किया जा सकता है जो सिगरेट के पैकेट पर होता है। इसमें कुछ मानकों को शामिल करना जरूरी है जो विश्व स्तर पर भी यूज किया जा सकता है।
ICMR के वैज्ञानिक के अनुसार वेश्यालय, डांस बार, हैंगआउट, ट्रक हॉल्ट पॉइंट और कई अन्य स्थान आउटरीच इंटरवेंशन के लिए साइटों के रूप में लॉजिकल ऑप्शन बन गए हैं। उन्होंने "वर्चुअल स्पेस में प्रमुख आबादी के बीच आकार अनुमान और जोखिम व्यवहार के लिए गाइड किया है। उनका कहना है कि गुमनामी और व्यापक पहुंच लोगों के वर्चुअल स्पेस में शिफ्ट हो सकते हैं। इन परिवर्तनों के आसपास की बारीकियों को समझना भविष्य के HIV को रोकने की सफलता में जरूरी भूमिका निभाते है।
LGBTQI कार्यकर्ता और बिंदू क्वीर राइट्स फाउंडेशन के निदेशक बिंदूमाधव खिरे स्वीकार करते हैं कि शहरी क्षेत्रों में भौतिक स्थान जहां लोग मिलते थे, लगभग गायब हो गए हैं। इन जगहों पर लोग गुमनाम रूप से अजनबियों से मिलते हैं और कई बार तो उनका शोषण भी करते हैं। HIV की तुलना में चिंता के प्रमुख जोखिम समूह संवेदनशील आबादी हैं जैसे कि ड्रग्स लेने वाले व्यक्ति, MSM, ट्रांसजेंडर और महिला सेक्स वर्कर। विशिष्ट सरकारी कार्यक्रम विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों को यौन संचारित संक्रमणों के लिए रोकथाम शिक्षा, परामर्श, परीक्षण और इलाज देने में सक्षण हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
