Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
Heatwave Alert! लू को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट, इन राज्यों में पड़ेगी जबरदस्त लू, ये सावधानियां बरतें
IMD Issued Alert For Heatwave : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में अगले पांच दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। पिछले सप्ताह हुई बारिश और बादल छाए रहने से थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे लू चलने की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है। इस सप्ताह दिल्ली में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उच्च आर्द्रता के कारण लोग ज्यादा परेशान हो रहे हैं। वहीं, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर भारत में लू का प्रकोप
22 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों के लिए IMD ने लू की चेतावनी जारी की है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, मथुरा और आगरा जैसे जिलों में गर्म हवाएं चल सकती हैं। झांसी, ललितपुर, महोबा और जालौन जैसे बुंदेलखंड के इलाकों में भी भीषण गर्मी का असर रहेगा।
राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जबकि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, ओडिशा के झारसुगुडा में पारा 45.3 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
IMD की सलाह
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक धूप में बाहर निकलने से बचें और अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
हीटवेव से बचने के स्मार्ट तरीके
गर्मियों में खासतौर पर अप्रैल से जून तक उत्तर भारत में लू चलने की घटनाएं आम होती हैं। ऐसे में यदि थोड़ी सी भी लापरवाही बरती जाए, तो इससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, थकावट जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ स्मार्ट उपाय अपनाना बेहद जरूरी है।
1. दोपहर में बाहर निकलने से बचें
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप सबसे तेज होती है। इस समय बाहर निकलना लू का खतरा बढ़ा सकता है। यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो छाता, टोपी या गमछा जरूर इस्तेमाल करें।
2. हल्के और ढीले कपड़े पहनें
गर्मियों में सूती, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें। ये पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा बनाए रखते हैं। टाइट और सिंथेटिक कपड़े गर्मी को बढ़ा सकते हैं।
3. खूब पानी पिएं
गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से पानी तेजी से निकलता है। इसलिए दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। साथ ही नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं।
4. हाइड्रेटिंग फूड्स का सेवन करें
खीरा, तरबूज, खरबूजा, लौकी और टमाटर जैसे फल और सब्जियां शरीर को ठंडक देती हैं और पानी की कमी को पूरा करती हैं। इनका सेवन दिन में कई बार करें।
5. ठंडी और हवादार जगह में रहें
जब भी संभव हो, पंखे, कूलर या एसी वाले कमरे में रहें। सीधी धूप से बचें और दिन में खिड़कियों पर पर्दे डालें ताकि घर का तापमान सामान्य बना रहे।
6. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
गर्मी का असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर अधिक होता है। इन्हें अधिक से अधिक घर के अंदर रखें और समय-समय पर पानी पिलाते रहें।
7. ओआरएस और इलेक्ट्रोलाइट्स का प्रयोग करें
अगर किसी को चक्कर, कमजोरी या अत्यधिक पसीना आए, तो तुरंत ओआरएस का घोल दें। यह शरीर में नमक और पानी का संतुलन बनाए रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
