Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
महंगे जिम को कहें अलविदा! घर बैठे बैली फैट गायब करेंगे ये 5 आसान योगासन
International Yoga Day 2026- Belly Fat Loss Yoga: आज के बिजी और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से लोग अपने लिए वक्त ही नहीं निकाल पाते जिसकी वजह से मोटापा एक आम समस्या बन गया है। हर दूसरा वक्ति मोटापे और लटकती तोंद से परेशान है। क्या आप भी पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं लेकिन जिम जाने का समय या बजट नहीं है? तो महंगी जिम मेंबरशिप को अलविदा कहें। घर पर रोज सिर्फ ये 5 आसान योगासन करके आप अपने बैली फैट को मक्खन की तरह पिघला सकते हैं। योग न सिर्फ पेट की जिद्दी चर्बी को बर्न करता है, बल्कि आपको मनचाही फ्लैट टमी भी देता है। आइए इंटरनेशनल योगा डे जो 21 जून को मनाया जाता है के मौके पर जानते हैं उन 5 योगासन के बारे में और इन्हें करने का सही तरीका।

1. नौकासन (Boat Pose)
यह आसन सीधे आपके एब्डोमिनल एरिया (पेट के हिस्से) पर दबाव डालता है, जिससे वहां जमा जिद्दी फैट तेजी से बर्न होता है। इसे करने का तरीका भी नीचे दिया गया है। यह आसन कोर मसल्स को मजबूत करने और पेट की चर्बी को तेजी से टारगेट करने के लिए सबसे बेस्ट आसन।
स्टेप 1: जमीन पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को शरीर के बगल में रखें।
स्टेप 2: अब एक लंबी गहरी सांस लेते हुए अपने सिर, छाती और दोनों पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं।
स्टेप 3: अपने हाथों को पैरों की तरफ सीधा रखें। इस स्थिति में आपका शरीर अंग्रेजी के 'V' आकार जैसा दिखेगा और आपके शरीर का पूरा वजन आपके कूल्हों पर होगा।
स्टेप 4: इस पोजीशन में 15 से 30 सेकंड तक रुकें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
स्टेप 5: सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे पुरानी स्थिति में वापस आ जाएं। इसे 3-4 बार दोहराएं।

2. भुजंगासन (Cobra Pose)
यह आसन पेट की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है, जिससे बैली फैट बर्न होता है और रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है।
स्टेप 1: चटाई पर पेट के बल लेट जाएं। पैरों को सीधा रखें और पैर की उंगलियां जमीन पर सोई हुई हों।
स्टेप 2: अपने दोनों हथेलियों को कंधों के ठीक नीचे जमीन पर रखें।
स्टेप 3: सांस भरते हुए धीरे-धीरे अपने सिर, गर्दन और छाती को नाभि तक ऊपर उठाएं।
स्टेप 4: अपनी कोहनियों को शरीर के पास रखें और आसमान की तरफ देखने की कोशिश करें।
स्टेप 5: इस मुद्रा में 20-30 सेकंड रहें, फिर सांस छोड़ते हुए वापस जमीन पर लेट जाएं।

3. कुंभकासन (Plank Pose)
कुंभकासन पूरे शरीर का फैट कम करने के साथ-साथ यह पेट के जिद्दी फैट को गायब करने का रामबाण इलाज है। भले ही यह एक योगासन है, लेकिन यह आपके पूरे कोर को एक्टिवेट कर देता है। पेट को फ्लैट करने के लिए यह सबसे बेहतरीन होल्डिंग पोज है।
स्टेप 1: पेट के बल लेटें और फिर पुश-अप्स की पोजीशन में आ जाएं।
स्टेप 2: अपने हाथों को कंधों की सीध में जमीन पर मजबूत रखें और पैरों की उंगलियों पर पूरे शरीर का वजन उठाएं।
स्टेप 3: ध्यान रहे कि आपका सिर, पीठ और कूल्हे एक सीधी रेखा (Straight Line) में होने चाहिए। पेट को अंदर की तरफ खींच कर रखें।
स्टेप 4: इस पोजीशन में कम से कम 30 सेकंड से 1 मिनट तक रुकने का प्रयास करें। इस दौरान सांसें सामान्य रखें।

4. उष्ट्रासन (Camel Pose)
उष्ट्रासन पेट के निचले हिस्से (Lower Belly) की चर्बी को कम करने और टोन करने के लिए यह बेहद असरदार है। यह बैक-बेंडिंग आसन जिद्दी चर्बी को कम करने और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में बहुत मददगार है।
स्टेप 1: जमीन पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं (जैसे वज्रासन में बैठते हैं, वैसे ही घुटनों पर उठ जाएं)।
स्टेप 2: अपने दोनों हाथों को अपनी कमर पर रखें और गहरी सांस लेते हुए धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकें।
स्टेप 3: अब अपनी रीढ़ को मोड़ते हुए दाहिने हाथ से दाहिनी एड़ी और बाएं हाथ से बाईं एड़ी को पकड़ें।
स्टेप 4: अपनी गर्दन को पीछे की तरफ ढीला छोड़ दें और पेट को थोड़ा आगे की तरफ पुश करें।
स्टेप 5: 15-20 सेकंड इस मुद्रा में रहने के बाद धीरे से कमर पर हाथ रखकर वापस सीधे हो जाएं।

5. धनुरासन (Bow Pose)
यह आसन पेट के अंगों की मालिश करता है और एब्डोमिनल एरिया पर जमा एक्स्ट्रा फैट को आसानी से घटाता है। इस आसन में शरीर का आकार खिंचे हुए धनुष जैसा बनता है। यह पेट के अंगों की अंदरूनी मालिश करता है और पेट को टोन करता है।
स्टेप 1: पेट के बल सीधे लेट जाएं और अपने घुटनों को मोड़कर पैरों को पीठ की तरफ लाएं।
स्टेप 2: अपने दोनों हाथों से पीछे ले जाकर दोनों पैरों के टखनों (Ankles) को मजबूती से पकड़ें।
स्टेप 3: अब एक गहरी सांस लें और अपनी छाती और जांघों (Thighs) को जमीन से ऊपर की तरफ उठाएं।
स्टेप 4: अपने शरीर को जितना हो सके ऊपर खींचें। अब आपके शरीर का पूरा संतुलन आपके पेट पर आ जाएगा।
स्टेप 5: 15-20 सेकंड तक सांस रोककर या सामान्य सांस लेते हुए रुकें, फिर सांस छोड़ते हुए शरीर को ढीला छोड़ दें।

इन बातों का रखें ध्यान: अगर आपको गंभीर पीठ दर्द, स्लिप डिस्क, हाई ब्लड प्रेशर या हर्निया की समस्या है, या यदि आप गर्भवती हैं, तो इन आसनों को करने से बचें या किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही करें। हमेशा योग की शुरुआत हल्के वार्म-अप के साथ करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
