Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Janmashtami 2025 : क्या जन्माष्टमी के व्रत में कॉफी पी सकते है? जानें फायदे और नुकसान
Can we drink coffee during Janmashtami fast : हिंदू धर्म में व्रत और उपवास का विशेष महत्व है। हर व्रत के अपने नियम और परंपराएं होती हैं, जिनका पालन करने से ही उसका पूर्ण फल मिलता है। जन्माष्टमी का व्रत भी इन्हीं में से एक है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में बड़ी श्रद्धा और भक्ति से रखा जाता है।
इस व्रत के दौरान भक्त दिनभर भोजन और पानी त्यागकर पूजा-अर्चना में लीन रहते हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल अक्सर आता है कि व्रत के दौरान कॉफी पीना ठीक है या नहीं।

व्रत में कॉफी पीने को लेकर असमंजस
कई लोग व्रत के दौरान दिनभर कुछ नहीं खाते-पीते, लेकिन एनर्जी बनाए रखने के लिए आधा-आधा कप चाय या कॉफी पीते हैं। इससे उन्हें थकान और कमजोरी से थोड़ी राहत मिलती है। हालांकि, हर व्रत में खानपान के नियम अलग होते हैं, इसलिए यह जानना जरूरी है कि जन्माष्टमी के व्रत में कॉफी पीना उचित है या नहीं।
क्या व्रत में कॉफी पी सकते हैं?
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की कॉफी पी रहे हैं।
दूध वाली कॉफी - व्रत में इसे पीने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें दूध और चीनी मिलाने से यह कई बार व्रत नियमों के अनुसार उचित नहीं मानी जाती।
ब्लैक कॉफी - बिना दूध और चीनी की ब्लैक कॉफी को कुछ लोग व्रत के दौरान पीते हैं, क्योंकि इसमें ठोस आहार नहीं होता और यह हल्की मानी जाती है। हालांकि, यह भी सीमित मात्रा में ही लेनी चाहिए।
खाली पेट कॉफी के नुकसान
जन्माष्टमी व्रत के दौरान अधिकांश लोग पूरा दिन खाली पेट रहते हैं। ऐसे में कॉफी का सेवन आंतों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। खाली पेट कॉफी पीने से पेट में गैस, एसिडिटी, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कॉफी शरीर से तरल पदार्थ बाहर निकालती है, जिससे पानी की कमी हो सकती है और चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है।
कॉफी को लेकर भिन्न मान्यताएं
व्रत में कॉफी या चाय पीने को लेकर अलग-अलग परिवारों और समुदायों में अलग मान्यताएं हैं। कुछ जगह इसे व्रत का हिस्सा माना जाता है, तो कुछ में इसे वर्जित किया गया है। इसलिए सबसे सही तरीका यह है कि आप अपने परिवार और परंपराओं के अनुसार निर्णय लें।
व्रत में इन हेल्दी विकल्प को पिएं
अगर व्रत में कमजोरी महसूस हो रही है तो कॉफी की जगह इन विकल्पों को अपनाएं:
- नारियल पानी
- नींबू पानी (बिना नमक)
- ताजे फल
- दूध (अगर व्रत में अनुमति है)
- मखाना या सूखे मेवे
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
