Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें इसे बनाने का तरीका
Benefits Of Barley Water: जौ एक ऐसा अनाज है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आपने जौ की रोटियां तो खाई होंगी, लेकिन क्या आपने कभी जौ का पानी (Barley Water) पिया है? जी हां, जौ का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से (Drinking Barley Water Empty Stomach) सेहत को लाभ मिलते हैं। खासकर, गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देने के साथ शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. इसके नियमित सेवन से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डाइटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने के फायदे (Jau Ka Pani Peene Ke Fayde) -

शरीर को हाइड्रेटेड रखे
सुबह खाली पेट जौ के पानी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। दरअसल, इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और पोषक तत्व शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और शरीर में पानी की कमी से बचाते हैं। इसके सेवन से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और लू से बचाव में मदद मिल सकती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
सुबह खाली पेट जौ के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें प्रोबायोटिक गुण होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। इसके नियमित सेवन से गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करे
सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
वजन घटाने में मददगार
सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसके सेवन से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
जौ का पानी कैसे बनाएं? (How To Make Barley Water)
जौ का पानी बनाने के लिए एक कप जौ को अच्छी तरह धोकर 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद एक पैन में 4 कप पानी गर्म करें। इसमें जौ को डालकर 10 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें। उसके बाद पानी को एक बर्तन में छान लें। थोड़ा ठंडा करने के बाद इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
