Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Makka Or Bajra: मक्का या बाजरा, सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों के पोषक तत्व और फायदे
Maize Or Millet Which Is More Beneficial For Health: सर्दियां आते ही घरों में साग के साथ मक्के और बाजरे की रोटियां बना शुरू हो जाती हैं। केवल गांव-देहात ही नहीं, बल्कि शहरों में भी लोग सर्दियों के सीजन में साग के साथ मक्के-बाजरे की रोटियां को बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। मक्के और बाजरे से बनी रोटी न केवल खाने में स्वादिष्ट लगती हैं, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। लेकिन अक्सर कई लोगों में यह कंफ्यूजन रहती है कि मक्के या बाजरे में से सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हैं, तो आज हम इस लेख के माध्यम से आपकी इसी कन्फ्यूजन को दूर करेंगे। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि मक्का और बाजरा, इन दोनों में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है?

बाजरे में मौजूद पोषक तत्व
सर्दियों में लोग बाजरे की रोटियां, दलिया, खिचड़ी और लड्डू बनाकर सेवनकरते हैं। बाजरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-बी3, विटामिन-बी6 विटामिन-बी9, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही, यह ग्लूटेन-फ्री भी होता है। बाजरा शरीर को अंदर से गर्म रखता है, इसलिए सर्दियों में इसे खाना बेहद लाभकारी है। बाजरे में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे वजन को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। बाजरे में पाया जाने वाला प्रोटीन उम्र के साथ चेहरे पर होने वाली झुर्रियों और दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। साथ ही, यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मददगार होता है, इसलिए यह डायबिटीज वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
मक्के में मौजूद पोषक तत्व
सर्दियों के मौसम में सरसों के साथ मक्के की रोटियां बड़े ही चाव से खाई जाती हैं। मक्का भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन- ए, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। मक्के का सेवन करने से जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। इसलिए यह वजन घटाने वाले लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। सर्दियों के मौसम में अगर आपको सुस्ती या थकान महसूस होती है, तो मक्के से बनी चीजों का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, यह शरीर को ताकत देता है और आपको पूरा दिन एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। सर्दियों में मक्का शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद करता है।
मक्का या बाजरा? क्या है सेहत के लिए फायदेमंद
डायटीशियन अबर्ना माथीवानन का कहना है कि कहना है कि मक्का और बाजरा दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं। मक्के का सेवन करने से शरीर को गर्म रखने, एनर्जी बूस्ट करने, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने, वजन घटाने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। वहीं, बाजरे का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और स्किन, बालों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। ऐसे में, आप इन दोनों ही चीजों का सेवन अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं, तो मक्का या बाजरा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। साथ ही, ध्यान रहे कि मक्का और बाजरा, दोनों की ही तासीर गर्म होती है इसलिए इनका सेवन एक सीमित मात्रा में करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
