Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ
Mysterious Fever in Gaziyabad: यूपी के इस गांव में रहस्यमयी बुखार से 10 लोगों की मौत, लक्षण जानें
Mysterious Fever In Gaziyabad: गाजियाबाद के मोदीनगर में स्थित भनैडा गांव में लगभग 500 लोग रहस्मयी बुखार की चपेट में हैं। वहीं बीते 25 दिनों में करीब 10 से अधिक लोगों की बुखार की वजह से मौत हो गई है। कई लोगों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
माना जा रहा है कि गांव के पास कुछ छोटे छोटे तालाब हैं। काफी समय से इन तालाबों में जमा पानी सड़ रहा है। आशंका है कि इसी पानी में पनपे मच्छरों की वजह से गांव में इस रहस्यमयी बीमारी आई है। भनेड़ा गांव के लोगों के मुताबिक करीब एक महीने पहले लोग इस बुखार की चपेट में आने शुरू हुए थे।

क्या है लक्षण
बताया जा रहा है कि इस बुखार में हाथ पैर और पेट में दर्द होने लगता है। मरीजों को पेट में दर्द होने के कारण उसे सांस लेने में परेशानी होती है। संभवत: बुखार में दर्द होने के कारण सांस नली में सूजन आ जाती है। लीवर पर सूजन भी है। शरीर में कमजोरी व कंपन के भी मामले सामने आए हैं। सभी में एक जैसे लक्षण सामने आना स्वास्थ्य विभाग को परेशान कर रहा है। अभी तक बुखार के बारे में स्पष्ट पता नहीं चला है।
तालाब के पानी की वजह से बीमार पड़े लोग
गांव के पास कुछ छोटे छोटे तालाब हैं। जिसमें मछली पालन होता है। ग्रामीणों ने बताया कि दो महीने पहले अगस्त महीने में वर्षा के बाद यहां मछलियां मर गई थी। काफी समय तक मरी हुई मछलियों के वजह से पानी दूषित हो गया। कुत्ते भी मछलियों के अवशेष तालाब से निकालकर गांव में फेंक रहे थे। जिसके बाद लोग धीरे धीरे बीमार पड़ने लगे।
डोर टू डोर हो रहा है टेस्ट
इस समय हालात ऐसे हैं कि गांव में कोई घर ऐसा नहीं है, जिसमें एक दो लोग इस बुखार की चपेट में ना हों। गांव की प्रधान पिंकी त्यागी ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज गांव में सर्वे किया है। डोर टू डोर घूम कर मरीजों और अन्य नागरिकों की जांच पड़ताल की है। इस दौरान कुछ लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। इस दौरान घरों में डेंगू व वायरल बुखार की भी जांच की गई। लेकिन इस बीमारी के बारे में कुछ मालूम नहीं चला है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications