Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
National Mango Day 2026: क्यों है आम फलों का राजा? जानें इसके खाने के 6 जबरदस्त फायदे
National Mango Day 2026: गर्मियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा इंतजार जिस फल का होता है, वह है आम। स्वाद, खुशबू और मिठास से भरपूर आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता। यही वजह है कि हर साल 22 जुलाई को नेशनल मैंगो डे (National Mango Day) मनाया जाता है। हालांकि इस दिन की शुरुआत कब और कैसे हुई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन आम का इतिहास 500 हजार साल पुराना माना जाता है। भारत में प्राचीन समय से इसकी खेती की जाती रही है और आज भी यह देश के सबसे लोकप्रिय फलों में शामिल है। स्वाद के साथ-साथ आम कई जरूरी विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत भी है, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

नेशनल मैंगो डे का इतिहास
हर साल 22 जुलाई को नेशनल मैंगो डे मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया के सबसे लोकप्रिय फलों में शामिल आम की खासियत, उसके स्वाद, पोषण और सांस्कृतिक महत्व को लोगों तक पहुंचाना है। इस दिवस की शुरुआत कब और किस संस्था ने आधिकारिक रूप से की, इसकी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कई वर्षों से 22 जुलाई को आम के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके महत्व का जश्न मनाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
नेशनल मैंगो डे का महत्व
आम को भारत में 'फलों का राजा' कहा जाता है और इसका इतिहास हजारों साल पुराना माना जाता है। माना जाता है कि भारत में लगभग 5,000 वर्ष पहले आम की खेती शुरू हुई थी। आज भी दुनिया में सबसे अधिक आम का उत्पादन भारत में होता है। नेशनल मैंगो डे के अवसर पर लोग आम की अलग-अलग किस्मों, उसके पोषण, खेती और भारतीय संस्कृति में उसके महत्व के बारे में जानकारी साझा करते हैं। साथ ही किसानों और बागवानी से जुड़े लोगों के योगदान को भी सम्मान दिया जाता है।
आम में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत भी है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें पॉलीफेनॉल और बीटा-कैरोटीन जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
आम खाने के फायदे
इम्यूनिटी बूस्ट करे
आम में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित और संतुलित मात्रा में आम खाने से शरीर संक्रमणों से लड़ने में अधिक सक्षम बन सकता है।
दिल की सेहत के लिए लाभदायक
आम में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। यह रक्तचाप को नियंत्रित रखने और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
पाचन को बेहतर करे
आम में फाइबर और कुछ प्राकृतिक एंजाइम पाए जाते हैं, जो भोजन को पचाने में मदद करते हैं। यदि इसे संतुलित मात्रा में खाया जाए, तो यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद
आम में विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व आंखों की रोशनी बनाए रखने और आंखों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयरन के अवशोषण में करता है मदद
आम में मौजूद विटामिन-सी भोजन से मिलने वाले आयरन को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है। यही वजह है कि आयरन युक्त भोजन के साथ आम का सेवन लाभदायक माना जाता है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं या किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को अपनी डाइट डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही रखनी चाहिए।
हड्डियों को मजबूत रखने में सहायक
आम में विटामिन-ए, विटामिन-सी और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ इसका सेवन हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
