Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
मजबूत हड्डी पाने के लिये 10 टिप्स

हड्डी शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, ये जितना ही ज्यादा मजबूत रहेंगी आप उतने ही ज्यादा स्वस्थ्य और फिट रहेंगे। पर आजकल देखा गया है कि स्कूल जाने वाले और पढाई करने वाले बच्चे बिल्कुल भी दूध पीना पसंद नहीं करते, जिस वजह से उनकी हड्डियां भविष्य में जल्दी खराब हो सकती हैं। इसलिये हर माता पिता को चाहिये कि वे अपने बच्चे को किसी भी बहाने से दूध पिलाएं।
इसके अलावा महिलाओं में भी मेनोपॉज के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस का नाम तो आपने सुना ही होगा, अगर नहीं तो हम बता दें कि यह हड्डी की एक अवस्था होती है जिसमें हड्डियाँ उम्र के साथ मुलायम हो कर चिटकने लगती हैं। इस समस्या से लड़ने के लिये महिलाओं को नियमित व्यायाम करने के अलावा अपने आहार में मेवा, दूध, हरी सब्जियां और विटामिन डी शामिल करना चाहिये।
अपनी डाइट में नियमित रूप से कैल्शियम शामिल करने और अन्य उपायों से आप अपनी हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकते हैं। यहां पर 10 ऐसे तरीके बताए जा रहे हैं जिनसे आप अपनी हड्डियों में मजबूती ला सकते हैं, तो ज़रा गौर करें।

हरी पत्तेदार सब्जियां
अपने आहार में गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियां, ब्रॉक्ली, डेयरी प्रोडक्ट शामिल करें क्योंकि यह विटामिन डी का अच्छा विकल्प होती हैं और हड्डियों के लिये कमाल कर सकती हैं।

लहसुन-प्याज
लहसुन और प्याज सल्फर के अच्छे स्त्रोत हैं तो इनका सेवन जरुर करें।

मिलावटी ड्रिंक
क्या आप जानते हैं कि कोल्ड्रिंक का सेवन अधिक करने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और इनमें से कैल्शियम गलने लगता है।

हाई प्रोटीन मांस
हाई प्रोटीन मांस का सेवन ज्यादा ना करें क्योंकि इससे शरीर से कैल्शियम खतम होने लगता है।

कम पिये कॉफी और चाय
कॉफी और चाय का सेवन कम कर के दूध के गिलास का सेवन करें। इसमें खूब सारा कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन, फॉस्फोरस और पोटैशियम होता है जो कि हड्डियों के लिये अच्छा माना जाता है।

रोजाना व्यायाम करें
अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करें। चाहे तो सीढियों से चढे-उतरे, जौगिंग, डासिंग या वेट लिफ्टिंग करें, ये सब ही हड्डियों को मजबूती प्रदान करती हैं।

सप्लीमेंट का सेवन करें
यदि आपको लगता है कि आपको भोजन दा्रा पूरा पोषण नहीं मिल रहा है तो आप सप्लीमेंट या जडी़ बूटी का सेवन कर सकते हैं। पर इसको लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरुर सलाह ले लें।

खेल-कूद करें
खेलने-कूदने के लिये आप कभी बूढे नहीं होंगे। फुटबॉल, बास्केटबॉल आदि खेलने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। यदि आप जवान हैं तो अभी से ही खेल-कूद में हिस्सा लेना शुरु कर दें।

जडी़ बूटियां खाएं
जौ घास, अल्फाअल्फा, धनिया और रोज हिप्स आदि कुछ ऐसी जडी़ बूटियां हैं जो आपको हड्डी मजबूत करने में सहायता प्रदान करेंगी।

विटामिन डी का सेवन
रोज सुबह जल्दी उठें और सूरज की हल्की धूप में केवल 15 मिनट का समय व्यतीत करें। इससे आपके शरीर में विटामिन डी का लेवल बढेगा।



Click it and Unblock the Notifications
