Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Nautapa 2024 : कब से लग रहा है नौतपा, पेट की बीमारी और लू से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां
Nautapa 2024: मई के आखिरी पड़ाव में सूर्यदेव ज्येष्ठ माह में जैसे ही रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो एकदम से गर्मी का दबदबा बढ़ जाता है। जिसकी वजह से 9 दिन भीषण गर्मी पड़ने लगती है। जिसे नौतपा कहते हैं। इस दौरान सूरज की किरणें उत्तरी भारत पर सीधी पड़ती हैं।ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दृष्टि से नौतपा बेहद खास माना गया है।
नौतपा में लू और गर्मी का प्रकोप बेहद बढ़ जाता है। इन दिनों में बॉडी को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है, वरना लू आसानी से चपेट में ले लेती है। आइए जानते हैं कि नौतपा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना हैं जरुरी।

कब शुरु हो रहा है नौतपा?
हर साल ज्येष्ठ माह में सूर्य देव कृतिका नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा शुरु हो जाता है। सूर्य 15 दिन के लिए रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं। जिसमें शुरु के 9 दिन बेहद गर्म होते हैं। तापमान भी बढ़ जाता है। इस वजह से इन 9 दिनों को नौतपा कहा जाता है।
वैज्ञानिक दृष्टि के अनुसार मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की न्यूनतम रहती है इस वजह से इस समय प्रचंड गर्मी पड़ती है। इस साल 25 मई से लेकर 2 जून तक नौतपा रहेगा।
पेट संबंधी समस्याएं होने का रहता है खतरा
ज्योतिष और आयुर्वेद के अनुसार सूर्यदेव जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो यह पापाक्रांत समय होता है। इस दौरान पेट से संबंधी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आयुर्वेद में इस दौरान हल्का औ सुपाच्य भोजन करने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है। खान-पान का ध्यान रखकर ही नौतपा के दौरान आप गर्मी से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।
नौतपा में इन सावधानियों को बरतें
- नौतपा के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखें और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए हर दो घंटे पर पानी, लस्सी या जूस का सेवन करें। इसके अलावा आप नींबू पानी या आम का पन्ना पिएं।
- -इन 9 दिनों सीधे धूप में निकलने से बचे। बाहर जाते हुए छाता या सूती कपड़े से सिर को ढ़कें। सीधी धूप में निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और लू लगने से आप बीमार पड़ सकते हैं।
- ऐसे कई फल और सब्जियां हैं जिनमें 90% से ज्यादा पानी होता है। नौतपा के दिनों में इन फलों और सब्जियों के अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा शामिल करें।
- नौतपा के दौरान नारियल पानी, मठ्ठा, दही, ओआरएस और फलो के रस का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
- नौतपा में बाहर निकलने से प्रचंड गर्मी से आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। सनबर्न, स्किन टैन और एलर्जी जैसी स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए बाहर जाते हुए चेहरे, गले, हाथ और पैर पर सनस्क्रीन लगाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
