पॉटी के बाद ह‍िप्‍स के अंदर फंसी गंदगी दे सकता है आपको एनल इंफेक्‍शन, ऐसे करें सफाई

Know How To Wash Your Bum or Butt Properly: स्किन केयर का मतलब सिर्फ अपना चेहरा, हाथ और पैर की सफाई ही नहीं होती है। इंटीमेट हाइजीन भी बाकी बॉडी पार्ट की सफाई की तरह जरुरी है। हम अक्‍सर वजाइना हाइजीन के बारे में खूब बातें करते हैं, लेक‍िन वजाइना की तरह ही नितंबों (Butt )को भी समान देखभाल की आवश्यकता होती है।

हम रोजाना शौच के बाद नितंबों की सफाई करते हैं, लेक‍िन आपको नहीं मालूम होगा क‍ि न‍ितंबों में फंसे मल-मूत्र के अपशिष्‍ट कण भी आपको एनल इंफेक्‍शन, फोड़े और खुजली जैसी बीमारियां दे सकते हैं। इनसे बचने के ल‍िए आपके नितंबो यानी एनल को एक्‍स्‍ट्रा हाइजीन की जरुरत होती है। हम आज आपको बताएंगे क‍ि नितंबों यानी हिप्‍स एरिया के आसपास कैसे प्रौॅपर तरीके से साफ सफाई करें।

Signs You Are Not Cleaning Your Butt Properly Know How To Wash Your Bum Properly

खुजली या फोड़ा हो सकता है
न‍ितंबों में गंदगी की वजह से आपको कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं, जिनमें खुजली, जलन, फोड़ा और रैशेज शामिल हैं। ये समस्‍याएं असहज और परेशान करने वाले हो सकते हैं। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो इन जगहों पर गंभीर दर्द भी हो सकता है।

मल त्‍यागने में परेशानी होना
नितंबों और ह‍िप्‍स के आस पास अस्‍वच्‍छता की वजह से दर्द और मल त्याग करने में कठिनाई हो सकती है। यूरिन को कंट्रोल करने जैसी समस्‍या भी हो सकती है। जिससे योनि में जलन, संक्रमण और दुर्गंध हो सकती है।

जानिए एनल इंफेक्‍शन के कारण
नितंबों में गंदगी के अलावा, यहां 3 ऐसे कारण हैं जो एनल इंफेक्‍शन का कारण बन सकते हैं:

1. गीलापन
यदि आप पॉटी करने के बाद अपने न‍ितंबों को अच्छी तरह से साफ और पोंछते नहीं हैं, तो आपको एनल इंफेक्‍शन की दिक्‍कत हो सकती है। आपके न‍ितंबों पर बाल है और धोने के बाद अगर ये गीले रह गए, तो नमी की वजह से इंफेक्‍शन का खतरा बढ़ जाता है।

2. पसीना आना
नितंबों के बीच पसीना आना काफी आम है। जिन लोगों के अधिक पसीना आने की समस्‍या हैं, खास‍कर जो लोग मोटे हैं उनके साथ ये समस्‍या सामान्‍य सी बात है। पसीना बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण का कारण बनता है, जिसके परिणामस्वरूप खुजली, रेडनेस और जलन की दिक्‍कत हो सकती है।

3. वैक्सिंग
जी हां, वैक्सिंग भी एनल इंफेक्‍शन की एक वजह बन सकती है। महिलाएं अक्सर वजाइन और नितंबों के आसपास के बालों को हटाने के ल‍िए वैक्सिंग, ट्रिमर या रेजर का इस्तेमाल करती हैं। बालों को हटाने के बाद, अगर आप इन सेंसेटिव जगहों को ठीक से साफ नहीं करते हैं, तो जननांगों में जलन, स्किन इरिटेशन और बट पिंपल्स जैसी समस्‍याएं हो सकती है, जिससे बाद में संक्रमण भी हो सकता है।

नितंबों की ठीक से सफाई कैसे करें?
निंतबों या एनल को साफ करने का सही तरीका इस प्रकार है:
* आगे से पीछे दोनों तरफ पोंछें। इससे बैक्टीरिया आपके यूरिन सिस्‍टम तक नहीं पहुंच पाएंगे।
* अपने न‍ितंबों को पोंछने के लिए, सॉफ्ट टॉयलेट पेपर, सुगंधरहित टिशू पेपर या सॉफ्ट, नम वॉशक्लॉथ का इस्तेमाल करें।
* अपने प्राइवेट पार्ट के आसपास नमी को सोंखने के ल‍िए जोर से न रगड़े।
* नितंबों की सफाई के ल‍िए माइल्‍ड सोप और हल्‍के गुनगुने पानी से साफ करें, और फिर इसे मुलायम कपड़े से थपथपाकर सुखाएं।

अपने नितंबों को सुखाना न भूलें
ज्यादातर लोग अपने नितंबों को पानी से धोने के बाद नहीं सुखाते हैं और सीधे अपने अंडरगारमेंट्स पहन लेते हैं। गीलेपन की वजह से फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नहाने के बाद न‍ितंबों को कपड़े या टिश्यू से सुखाना न भूलें।

ये लोग सर्तक रहें
जिन लोगों का वजन अधिक हैं, उन्‍हें अपने न‍ितंबों को ठीक से साफ करने की जरूरत होती है। मल त्‍यागते वक्‍त गंदगी नितंबों के बीच रह जाती है और ये आपके प्राइवेट पार्ट तक बैक्टीरिया फैला सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion