Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
गर्मियों में क्या पीएं गन्ने का रस या नारियल पानी, जानिए किसमें है ज्यादा न्यूट्रिशियन
जब गर्मी का मौसम आता है, तो शरीर की पानी संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए हम सभी तरह-तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। लेकिन अगर समर की हेल्दी ड्रिंक्स की बात हो तो उसमें गन्ने का रस और नारियल पानी दोनों का ही नाम शामिल किया जाता है। यह आपको भीतर से ठंडक प्रदान करते हैं और बॉडी को हाइड्रेट भी रखते हैं। लेकिन इन दोनों में कुछ अंतर है। तो चलिए आज इस लेख में हम इन दोनों ड्रिंक्स के बीच अंतर बता रहे हैं-

गन्ने के रस के फायदे
गन्ने का रस एक पाचक टॉनिक के रूप में कार्य करता है और यूटीआई में भी सहायता करता है। तो चलिए जानते हैं गन्ने के रस के फायदे-

इंस्टेंट एनर्जी प्रोवाइडर
अगर बात इंस्टेंट एनर्जी की हो तो ऐसे में गन्ने का रस पीना अधिक लाभदायक होता है। गन्ने में सुक्रोज होता है, जो आपके शरीर को आपके दिन की शुरुआत करने और आपके शरीर में ग्लूकोज रिलीज को नियंत्रित करने के लिए सही मात्रा में ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे आप खोए हुए शर्करा के स्तर को फिर से प्राप्त कर सकते हैं। यह शरीर को फिर से हाइड्रेट करने और थकान से छुटकारा पाने का भी एक शानदार तरीका है।

अधिक डायरूटिक
गन्ने के रस के मूत्रवर्धक गुण इसे कई बीमारी से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण ड्रिंक्स बनाते हैं। गन्ने का रस यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन को रोकने में मदद कर सकता है, खासकर अगर पेशाब करते समय आपको जलन महसूस होती है, और यह आपको गुर्दे की पथरी से बचने में भी मदद कर सकता है।

सांसों की बदबू से लड़ता है
गन्ने का रस कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व उच्च मात्रा में पाए जाते है, जो दांतों के इनेमल को मजबूत और बनाए रखने में मदद करता है। अगर आपको बैड ब्रेथ की समस्या रहती है तो ऐसे में आपको गन्ने के रस का इस्तेमाल करना चाहिए।

पीलिया उपचार
प्राचीन आयुर्वेद के अनुसार गन्ने का रस आपके लिवर और पीलिया के लिए काफी अच्छा माना जाता है। गन्ने के रस में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो लीवर को संक्रमण से बचाते हैं और बिलीरुबिन के स्तर को नियंत्रित रखते हैं। गन्ने का रस आपके शरीर के खोए हुए प्रोटीन और पोषक तत्वों को बहाल करता है, जिससे आप किसी भी बीमारी से जल्दी ठीक हो सकते हैं।

कैंसर से लड़ता है
जर्नल ऑफ फोटोकैमिस्ट्री में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि गन्ने के रस में मौजूद फ्लेवोन कैंसर कोशिकाओं, विशेष रूप से प्रोस्टेट और स्तन कैंसर के उत्पादन और प्रसार का मुकाबला करते हैं।

मिलती है दमकती स्किन
गन्ने के रस में फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिक होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ, मुलायम और कोमल बनाते हैं और जल्दी बुढ़ापा और झुर्रियों को रोकते हैं। यह डिटॉक्सीफिकेशन के जरिए शरीर की सफाई करता है।

नारियल पानी के फायदे
गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना काफी अच्छा माना जाता है।

खनिज से भरपूर
ताजा नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को कई तरह के मिनरल्स प्राप्त होते हैं। यह नेचुरली मीठा होता है और कार्बोहाइड्रेट से मुक्त है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। यह चीनी से भरे शीतल पेय, स्पोर्ट्स ड्रिंक और बोतलबंद जूस की अपेक्षा कहीं अधिक हेल्दी विकल्प है।
हैंगओवर को ठीक करता है
शराब का सेवन ऑक्सीडेटिव तनाव का कारण बनता है और इलेक्ट्रोलाइट्स को कम करता है। लेकिन नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स, तरल पदार्थ और एंटी-ऑक्सीडेंट मिलते हैं, जिससे हैंगओवर को ठीक करने में मदद मिलती है।
पाचन और मूत्र संबंधी लाभ
नारियल पानी में एसिड फॉस्फेटस, कैटेलेज, डिहाइड्रोजनेज, डायस्टेज, पेरोक्सीडेज और आरएनए-पोलीमरेज़ जैसे बायोएक्टिव एंजाइम होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर कार्य करने में मदद करते हैं। नारियल पानी का उपयोग लंबे समय से पाचन और मूत्र संबंधी बीमारियों जैसे अपच, पेट फ्लू या मूत्र पथ के संक्रमण के इलाज के रूप में किया जाता रहा है। हालांकि इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है और इसलिए हृदय और गुर्दे की बीमारी के इतिहास वाले लोगों के लिए यह समस्या पैदा कर सकता है।
उच्च रक्तचाप का करे मुकाबला
नारियल पानी पोटेशियम का बहुत अच्छा स्रोत है और कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। इन तीन खनिजों का रक्तचाप के साथ विपरीत संबंध है। हालांकि, दवा लेने वाले उच्च रक्तचाप से ग्रस्त रोगियों को नारियल पानी का सेवन सीमित करना चाहिए क्योंकि इससे रक्तचाप बहुत कम हो सकता है।
वजन घटना
नारियल पानी में वसा की मात्रा नगण्य होती है और यह मिठाई और तले हुए खाद्य पदार्थों जैसे खाद्य पदार्थों की क्रेविंग को भी रोकता है। इसमें महत्वपूर्ण मात्रा में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप करते हैं। जिसके कारण वजन घटाने में आपको मदद मिलती है।
हाइड्रेशन को करे बूस्ट
यह गर्मी के मौसम में शरीर में हाइड्रेशन लेवल को बनाए रखने में मददगार है। खासतौर से, व्यायाम या गेम खेलने के बाद जब मानव शरीर खनिज युक्त खाद्य पदार्थ खो देता है। तो ऐसे में नारियल पानी को सेवन अवश्य किया जाना चाहिए।
कौन है अधिक लाभकारी?
अब सवाल यह है कि इनमें से कौन सा पेय पदार्थ अधिक लाभदायक है? गन्ने के रस की तुलना में नारियल पानी में चीनी, कैलोरी और पानी की मात्रा कम होती है और इसमें बहुत अधिक मात्रा में पोटैशियम होता है, जिसकी हममें से बहुतों को कमी होती है। कहीं ना कहीं गन्ने के रस की अपेक्षा नारियल पानी का सेवन करना आपके लिए अधिक लाभदायक साबित हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
