Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
The Kerala Story फेम अदा शर्मा फिटनेस को लेकर है स्ट्रिक्ट, ये है उनका डाइट और वर्कआउट रुटीन
Adah Sharma Fitness Secret: अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर काफी ट्रेंड कर रही हैं। फिल्म में लोग एक्ट्रेस अदा शर्मा की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। 30 साल की उम्र में अदा शर्मा अक्सर अपने फिटनेस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। बता दें कि अदा शर्मा एक फिटनेस फ्रीक है और किसी भी फिल्म की शूटिंग के दौरान वह एक्सरसाइज करना नहीं भूलती हैं। सोशल मीडिया में वो अपनी वर्कआउट जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
अदा अपनी फिटनेस पर बहुत मेहनत करती हैं। इसके लिए वो स्ट्रिक्ट फिटनेस प्लान फॉलो करतीं हैं। अदा के अनुसार वर्कआउट के लिए रोजाना जिम जाने की जरुरत नहीं है। आप कई बार ऐसी जगह पर होतीं हैं जहां से आपके लिये जिम जाना संभव नहीं हो पाता है तो ऐसे में रनिंग और जॉगिंग जैसी एक्टिविटी से खुद को फिट रखा जा सकता है।

अलग-अलग एक्साइज करती है ट्राय
अदा का मानना है कि एक्सरसाइज में भी अलग-अलग चीजें ट्राय करनी चाहिए। वह रोजाना एक जैसी वर्कआउट से बचती है, इसलिए वह रोज नए तरह के वर्कआउट इक्विकमेंट का इस्तेमाल करती हैं और वह जिम में मशीनों और डंबल पर ही डिपेंडेंट नहीं हैं. अदा बैटल रोप और कैटल बेल भी ट्राई करती हैं।
ये है उनका फिटनेस सीक्रेट
अदा शर्मा फिट रहने के लिए डांस करती है। दरअसल वह अलग-अलग तरीके से डांस करके खुद को फिट रखती हैं। बता दें, कि कुछ अलग-अलग तरह के डांस हैं। अदा शर्मा एक क्लासिकल कथक डांसर है और ट्रेन बेली डांसर है। एक्ट्रेस का मानना है कि डांस एक हाई इंटेंसिटी कार्डियो है जिससे पूरे शरीर का वर्कआउट हो जाता है।
डाइट में लेती हैं ये चीजें
फिटनेस फ्रीक अदा शर्मा खाने की शौकीन है। लेकिन वह हेल्दी खाना पसंद करती है। ब्रेकफास्ट में अदा ताजे फल, अंडे, दलिया और जूस लेती हैं, लंच में हरी सब्जियां, प्रोटीन फूड्स, चावल और रोटी खाती है और डिनर में लाइट खाना खाती हैं, जिसमें सूप, सलाद, चिकन या फिश शामिल होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
