Latest Updates
-
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ
शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण करते हैं खराब गट हेल्थ की ओर इशारा, नजरअंदाज करने की न करें भूल
Signs of Poor Gut Health: गट हेल्थ हमारे पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, हमारी आंतें सिर्फ खाना पचाने का काम नहीं करतीं, बल्कि शरीर के कई जरूरी कामों से भी जुड़ी होती हैं। इसलिए जब गट हेल्थ बिगड़ती है, तो असर केवल पेट तक सीमित नहीं रहता। गट हेल्थ खराब होने पर कई बार शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। खराब गट हेल्थ की पहचान सिर्फ गैस, कब्ज या अपच से नहीं होती, बल्कि शरीर में दिखने वाले कुछ दूसरे लक्षण भी इसका इशारा हो सकते हैं। आइए, जानते हैं कि शरीर में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में ,जो खराब गट हेल्थ की ओर इशारा कर सकते हैं -

बार-बार बदबूदार मल आना
अगर मल से सामान्य से ज्यादा तेज या सड़े अंडे जैसी बदबू आने लगे, तो यह आंतों में बैक्टीरिया के असंतुलन का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसा कुछ पाचन संबंधी समस्याओं या पोषक तत्वों के सही तरीके से न पचने की वजह से भी हो सकता है।
खाना खाने के बाद पेट फूलना
अगर हर बार खाना खाने के बाद पेट भारी महसूस हो या फूल जाए, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह कब्ज, धीमे पाचन या आंतों से जुड़ी किसी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है।
हर समय थकान महसूस होना
पूरी नींद लेने के बाद भी अगर शरीर में ऊर्जा की कमी बनी रहती है, तो इसकी वजह खराब गट हेल्थ हो सकती है। आंतें ठीक से काम न करें, तो शरीर जरूरी विटामिन और मिनरल्स को सही तरीके से नहीं सोख पाता, जिससे कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है।
चेहरे पर बार-बार मुंहासे निकलना
अगर स्किन की सही देखभाल करने के बावजूद बार-बार पिंपल्स हो रहे हैं, तो इसकी वजह सिर्फ त्वचा नहीं, बल्कि गट हेल्थ भी हो सकती है। आंतों का संतुलन बिगड़ने पर शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जिसका असर त्वचा पर भी दिखाई देता है।
कुछ चीजें खाने के बाद परेशानी होना
अगर दूध, ग्लूटेन या किसी खास भोजन को खाने के बाद बार-बार गैस, पेट दर्द या बेचैनी होने लगे, तो यह फूड इनटॉलरेंस का संकेत हो सकता है। कई बार ऐसा तब होता है, जब आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है और पाचन प्रभावित होने लगता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications