Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय
पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर महसूस होती है थकान? जानिए इसके पीछे की वजह
Causes Of Morning Fatigue: बारिश और उमस का मौसम आते ही कई लोग दिनभर थकान, सुस्ती और शरीर में भारीपन महसूस करने लगते हैं। कई लोगों को रात में 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लेने के बाद भी सुबह थकान और शरीर में दर्द की परेशानी रहती है। आमतौर पर लोग इसे काम की थकावट या नींद पूरी न होने से जोड़ते हैं, लेकिन इसके पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। दरअसल, बढ़ी हुई नमी के कारण शरीर को अपना तापमान सामान्य बनाए रखने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। वहीं, रात में गर्मी, पसीना और बार-बार नींद खुलने से शरीर को गहरी और आरामदायक नींद नहीं मिल पाती। इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी, असंतुलित खान-पान और कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी लगातार थकान की वजह बन सकती हैं। अगर पर्याप्त आराम के बाद भी यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए, जानते हैं कि पूरी नींद लेने के बाद भी थकान क्यों महसूस होती है और इससे बचने के लिए उपाय -

शरीर में पानी की कमी
गर्मियों और बारिश के मौसम में बिना ज्यादा मेहनत किए भी काफी पसीना निकलता है। इसके कारण शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है। अगर दिनभर पर्याप्त पानी नहीं पिया जाए, तो सुबह उठने पर कमजोरी, सिर भारी लगना और थकावट महसूस हो सकती है।
नींद पूरी न होना
कई बार ऐसा लगता है कि आपने 7-8 घंटे की नींद ली है, लेकिन रात में गर्मी या पसीने की वजह से नींद बार-बार खुलती रहती है। ऐसे में शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता और सुबह उठने के बाद भी सुस्ती बनी रहती है।
उमस से बढ़ जाती है थकान
हवा में नमी ज्यादा होने पर पसीना जल्दी नहीं सूखता। इससे शरीर को खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यही वजह है कि बिना ज्यादा काम किए भी शरीर थका-थका महसूस होने लगता है।
कमरे में सही वेंटिलेशन न होना
अगर कमरे में ताजी हवा नहीं आती या वेंटिलेशन ठीक नहीं है, तो रात में बेचैनी महसूस हो सकती है। ऐसी स्थिति में नींद अच्छी नहीं आती और सुबह उठने पर शरीर भारी और सुस्त लग सकता है।
शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी
लगातार पसीना निकलने से शरीर से सोडियम, पोटैशियम जैसे जरूरी तत्व भी कम हो जाते हैं। इनकी कमी होने पर शरीर में ऊर्जा कम महसूस होती है, मांसपेशियां कमजोर लगती हैं और जल्दी थकान होने लगती है।
हैवी डिनर
अगर रात में बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या भारी खाना खा लिया जाए, तो उसे पचाने में शरीर को ज्यादा समय लगता है। इसका असर नींद पर भी पड़ता है और सुबह उठने के बाद भी फ्रेश महसूस नहीं होता।
उमस के मौसम में थकान से बचने के उपाय
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। पानी के अलावा नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी या अन्य प्राकृतिक पेय भी फायदेमंद हो सकते हैं।
रात में सोने से पहले कमरे में अच्छी हवा आने का इंतजाम करें और कोशिश करें कि कमरा ज्यादा गर्म न हो।
भोजन हमेशा हल्का, ताजा और संतुलित लें, ताकि पाचन पर ज्यादा दबाव न पड़े।
रोजाना एक ही समय पर सोने और उठने की आदत बनाएं, क्योंकि इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।
देर रात चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन और भारी भोजन करने से बचें।
सुबह हल्की वॉक, योग या कुछ मिनट की एक्सरसाइज करें। इससे शरीर दिनभर ज्यादा फ्रेश और एक्टिव महसूस करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
