Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
रात में चौंककर जाग जाते हैं आप, बस इन आसान वास्तु उपायों से मिलेगी चैन की नींद
अच्छी सेहत के लिए हेल्दी डाइट के साथ पूरी नींद लेना भी बहुत जरुरी है। दिन में भले ही आप थकान मिटाने के लिए पावर नैप ले लें लेकिन बॉडी को रिपेयर करने का काम रात की नींद के दौरान ही होता है। मगर मौजूदा लाइफस्टाइल में अच्छी और पूरी नींद का मिल पाना मुश्किल नजर आता है। कई लोगों को तनाव और व्यस्तता के कारण अच्छी नींद नहीं मिल पाती है। दिमाग में कुछ सोचते रहने की वजह से भी नींद नहीं आ पाती है। आप रात में सुकूनभरी नींद पाने के लिए वास्तु उपायों की मदद ले सकते हैं। जानते हैं उन आसान से वास्तु टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाकर आप चैन की नींद सो सकेंगे और सेहतमंद रहेंगे।

मूली से जुड़ा उपाय
अगर आप जीवन में किसी बड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं और उस कारण से बेचैन रहते हैं तो रात में सोते समय तकिये के नीचे मूली रखें। सुबह के समय इस मूली को आप शिवलिंग पर चढ़ा दें और प्रार्थना करें। इस उपाय से आपकी परेशानियां दूर होंगी और राहत मिलेगी। मूली से जुड़ा ये उपाय राहु का दोष भी खत्म करने में मदद करता है।

माता-पिता को करें याद
आप रात में सोते समय अपने माता-पिता का स्मरण करें। इसके अलावा आप अपने कुल देवता को भी प्रणाम करें। इससे आप पर उनका आशीर्वाद बना रहेगा और आपकी नींद में किसी तरह की खलल नहीं पड़ेगी।

भगवान पर चढ़ा फूल
मन में बेचैनी चल रही है तो सिरहाने के नीचे भगवान को अर्पित किया हुआ फूल रखकर सोएं। इससे आपका मन शांत रहेगा और सुकून भरी नींद भी आएगी। आपके लिए दुर्गा सप्तसती का पाठ करना भी फायदेमंद रहेगा।

लोहे की चीज
ऐसा माना जाता है कि आसपास लोहे से बनी कोई वस्तु रहने से नकारात्मक ऊर्जा पास नहीं आती है। आप अच्छी नींद के लिए रात में तकिये के नीचे लोहे की छोटी सी वस्तु रख दें। आपने देखा होगा कि जिन घरों में बच्चे होते हैं और अगर वो रात में डर कर उठ जाते हैं तो उनके आसपास भी लोहे का सामान रखा जाता है।

पढ़ें हनुमान चालीसा
अगर आपके मन में किसी चिंता की वजह से नींद नहीं आ रही है या किसी डर की वजह से बुरा सपना आता है और उसकी वजह से आप चौंककर उठ जाते हैं तो आपको बजरंगबली की शरण में जाना चाहिए। आप रोजाना सोने से पूर्व हनुमान चालीसा या फिर सुंदरकांड का पाठ करें। आपके मन से भय दूर होगा और राहत मिलेगी। आप चाहें तो अपने सिरहाने के पास हनुमान चालीसा या सुंदरकांड रखकर सोएं।



Click it and Unblock the Notifications
