Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Mediterranean Diet से करना चाहते हैं अपने दिल के स्वास्थ्य को बेहतर तो काम आएंगी ये 7 टिप्स
Mediterranean Diet को दुनिया की स्वास्थ्यवर्धक डाइट में से एक माना जाता है और इसकी मदद से दिल की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। Mediterranean Diet में कम सैचुरेटिड और ट्रांस फैट होता है, जो कोलेस्ट्रोल लेवल के बढ़ने का कारण बनता है और दिल की बीमारी होने के खतरे की संभावना को भी बढ़ाता है। इस डाइट में स्वास्थ्यवर्धक फैट्स होते हैं, जैसे कि मोनोअनसैचुरेडिड और पोलीअनसैचुरेटिड फैट्स जो दिल की बीमारी होने की संभावना को घटाते हैं।
Mediterranean Diet में एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड जैसे कि फल, सब्जियां, नट्स और ऑलिव ऑयल भी शामिल होता है, जो दिल को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। साथ ही इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल करता है और साथ ही दिल की बीमारी होने के खतरे को कम करता है।

इस डाइट में फिश भी होती है जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं और ये इंफ्लामेशन को कम करते हैं और खून में मौजूद ट्रिग्लिसेराइड लेवल को कम करने में मदद करता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप इस डाइट को शुरू कर सकते हैं।
Mediterranean Diet इस तरह से स्वास्थ्य को बेहतर करने में करती है मदद
1. ब्लड प्रेशर को करती है कम
Mediterranean Diet में मौजूद हाई फाइबर ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। पोटैशियम रिच फूड जैसे कि फल, सब्जियां और गेलमस भी ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में मदद करता है।
2. इंफ्लामेशन को करता है कम
क्रोनिक इंफ्लामेशन भी दिल की बीमारी का कारण बन सकता है। ऐसे में Mediterranean Diet में कई एंटी-इंफ्लामेटरी प्रोपर्टी वाले फूड होते हैं जैसे कि फल, सब्जियां, फैटी फिश आदि जो इंफ्लामेशन को कम करने में मदद करते हैं।
3. कोलेस्ट्रोल लेवल को करे बेहतर
Mediterranean Diet में फाइब और हेल्दी फैट्स होते हैं जो एलडीएल यानि कि बैज कोलेस्ट्रोल को कम करने और एचडीएल यानि की गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने में मदद करता है।
4. दिल को स्वस्थ रखते हुए वजन घटाने में करता है मदद
Mediterranean Diet लो-फैट डाइट होती है लेकिन इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं जिससे आपका पेट अधिक वक्त तक भरा रहता है और आप सैटिस्फाइड रहते हैं। इससे आप सस्टेनेबल वेट लॉस कर सकते हैं और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
Mediterranean Diet शुरू करने के 7 टिप्स
1. अपनी रोजाना की डाइट में अधिक से अधिक सब्जियों को शामिल करें। अपनी डाइट में अलग-अलग रंग के खानों को शामिल करें जिसमें फल और सब्जियां दोनों ही हों जो आपको जरूरी विटामिन और मिनरल्स दे।
2. अपनी डाइट में अधिक स्वास्थ्यवर्धक फैट्स को शामिल करें। डाइट से एनिमल फैट को स्वास्थ्य फैट जैसे कि ऑलिव ऑयल, एवोकाडो, नट्स और सीड आदि से रिप्लेस कर लें।
3. रेड मीट को लिमिट कर दें और इसकी जगह फिश या फिर लीन प्रोटीन सोर्स आदि का सेवन करें।
4. ब्रेड, पास्ता और सीरियल को फाइबर रिच फूड से रिप्लेस कर लें।
5. प्रोसेस्ड और पैकेज फूड के इंटेक को कम कर दें। प्रोसेस्ड और पैकेज फूड में अधिक मात्रा में नमक, चीनी और अस्वस्थ फैट्स होते हैं।
6. हर्ब्स और मसालों का इस्तेमाल करें। नमक के इंटेक को कम कर दें।
7. हमारा भोजन केवल जीविका से कहीं अधिक है। यह परिवार और दोस्तों के साथ सामूहीकरण करने, तनाव के स्तर को कम करने और यह सुनिश्चित करने का समय हो सकता है कि आपके भोजन का आनंद मन लगाकर लिया जाए।
अंत में, इन दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, आप mediterranean diet को एक स्वस्थ और सुखद जीवन शैली में परिवर्तन कर सकते हैं जो आपके जीवन की गुणवत्ता को बढ़ा सकता है और हृदय रोग के लिए आपके जोखिम को कम कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
