Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
वजन घटने के लिए एक्सरसाइज करना लगता है उबाऊ, इन स्पोर्ट्स की मदद से वेट लॉस करना बनाएं मजेदार
आज कल की लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण मोटापा बढ़ने की समस्या भी बढ़ती जा रही है। वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय ढूंढते हैं, एक्सरसाइज, योग करते हैं। लेकिन ये थोड़ा बोरिंग हो सकता है।
एक्सरसाइज और योग करने से आपका वजन कम हो सकता है लेकिन ये उबाऊ भी होता है, खासकर बच्चों के लिए। ऐसे में बच्चों या बड़ों को तेजी से वजन कम करना है वो भी इंजॉय करते हुए तो वो अपने रूटीन में कुछ खेलों को भी जोड़ सकते हैं। इन खेलों को खेलने में आपकी एनर्जी लगती हैं जिस कारण शरीर का फैट आसानी से पिघलने लगता है और वजन कम होने लगता है।

वजन घटाने के लिए खेल ये स्पोर्ट्स
1. फुटबॉल
फुटबॉल स्पोर्ट्स भी आपके लिए वजन घटाने के लिए एक बेस्ट खेल है। इस खेल में आपके पैर का इस्तेमाल करना होता है। फुटबॉल खेलते समय आपको ज्यादातर समय भागना ही होता है जिससे लोअर बॉडी और पैरों की स्ट्रेंथ अच्छी होती है। फुटबॉल को पैरों से फेंकने, पकड़ने और किक करने के लिए भागते रहने से आप फिजिकली एक्टिव रहते हैं और वजन कम हो सकता है।
2. बैडमिंटन
हम सभी ने अपने बचपन में बैडमिंटन जरूर खेला होगा। लेकिन अब एक बार फिर आप इस खेल के लिए थोड़ा समय निकाल लें। बैडमिंटन ऐसा खेल है जो आपके शरीर से कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। इस खेल को खेलते समय आपके पैरों, कंधों और पीठ की भी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। बैडमिंटन खेलते समय आपके पूरी शरीर में खिंचाव होता है जिससे मसल्स को टोन होने में मदद मिलती है। रोज इस खेल को खेलने से आपको कुछ ही दिनों में असर नजर आने लगेगा।
3. बास्केटबॉल
बास्केटबॉल एक तेज़-तर्रार खेल है जिसमें बहुत ज्यादा कूदने, दौड़ने और तेज़ गति की जरूरत होती है जो पैरों और बाहों को मजबूत करने का काम करता है। बास्केटबॉल एक बेहतरीन कार्डियोवस्कुलर कसरत के रूप में काम करता है, जिसे खेलने से आपका वजन तेजी से घटने लता है। प्रदान करता है।
4. बॉक्सिंग
आपने अक्सर कई सेलेब्स को बॉक्सिंग करते हुए देखा होगा। आजकल कई जिम में भी बॉक्सिंक बॉक्सिंग करवाई जाती है। बॉक्सिंग करने पर हर घंटे आपके शरीर से 800 कैलोरी तक कम हो सकती है। इसलिए वजन घटाने में बॉक्सिंग भी एक बेहतरी स्पोर्ट्स है। इसे करने से न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि आपकी मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ती है और स्ट्रेस भी रिलीफ होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
