Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं ये खाघ पदार्थ
हमारे शरीर में दांतों का अहम योगदान होता है। अगर यही खराब हो जाएंगे तो ना केवल हमारे लुक पर प्रभाव पड़ेगा बल्कि हम भोजन भी नहीं कर पाएंगे। इसलिये इनकी देखभाल करना बहुत ही जरुरी है। हमें बचपन से ही सिखाया गया है कि दांतों को रोजाना दो बार ब्रश करना आवश्यक होता है। ऐसा करने से दांतों की सड़न और मुंह की गंध दूर होती है और दांत सफेद भी बने रहते हैं।
दांतों को अगर मजबूत रखना है तो नीम की दातून, सरसों का तेल, नमक, नींबू आदि बहुत ही फायदेमंद होते हैं जो कि प्राकृतिक रूप से दांतों को साफ और मजबूत करते हैं। अगर मुंह से बदबू आती है तो लौंग और इलायची चबाना बहुत ही अच्छा फैसला होगा। इसी तरह से अगर आप अपने दांतों को पीला होने से बचाना चाहते हैं तो हर भोजन के बाद अपने मुंह को धुलना न भूलें। आप चाहें तो खाने के बाद अजवाइन खाएं इससे आपके मसूड़े मजबूत होने के साथ साथ मुंह की बदबू भी दूर होगी।
क्या आप जानते हैं कि दांत के दर्द का इलाज कितना ज्यादा महंगा होता है। अगर आप अभी से ही अपने मौखिक स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे तो आप निश्चित ही पैसा खर्च करने से बच सकते हैं। दांतों को खराब करने वाले कुछ खाघ पदार्थों का त्याग करें जैसे, चॉकलेट, चीज़, पॉपकार्न, ब्रेड, नूडल्स और मीट आदि। यहां पर हमने कुछ खाघ पदार्थ की लिस्ट दी हुई है जिसे आप संभाल कर खा सकते हैं, जिससे आपके दांत खराब ना हों।

चीज
यह दांतों पर बुरी तरह से चिपक जाती है जिस वजह से दांतों में सड़न पैदा हो जाती है और मुंह से बदबू आने लगती है।

चॉकलेट
चॉकलेट तो हम सब को बहुत ही पसंद है लेकिन इसका अधिक सेवन कीटाणुओं और जीवाणुओं को न्यौता दे सकता है। जब भी चॉकलेट खाएं तब ब्रश करना बिल्कुल भी ना भूलें।

पॉपकार्न
मूवी देखते वक्त पॉपकार्न खाने में बड़ा ही मज़ा आता है। लेकिन यह दांतों में चिपक जाता है और दांतों को खराब कर देता है। इसे केवल टूथपिक से ही निकालना संभव होता है।

मसाले
अजवायन की पत्ती, कुटी हुई सूखी लाल मिर्च पाउडर, बहुत ही खराब मसाले होते हैं जो कि दांतों के बीच में फस जाते हैं। कोई भी इटेलियन डिश खाने के बाद टूथ पिक का प्रयोग जरुर करें।

ब्रेड
ब्रेकफास्ट में खाई जाने वाली ब्रेड बहुत ही सूखी होती है जो कि दांत में फस जाती है। इसको खाने से दांतों में बदबू आती है। इसके साथ ही बटर से भी दांत खराब होते हैं।

नूडल्स
यह दांतों के बीच में फस कर बैक्टीरिया को जन्म देते हैं।

मीट
इसमें मौजूद छोटे-छोटे रेशे और मांस का टुकडा़, दांतों के बीच में फस जाता है जो कि परेशानी पैदा करता है। इसे निकालने के किये टूथपिक का प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications