Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टॉन्सिल है तो गार्गल करने का यह तरीका जानिये
गले में टॉन्सिल का पता खराश से चलता है। अगर इस पर तुरंत ही ध्यान ना दिया गया तो यह भयानक टॉन्सिल का रूप ले ले लेती है। यह तकलीफ धूल, बाहर का खाना या फिर एसिड रिफलक्स के कारण होती है। इसलिये अगर इस तकलीफ से छुटकारा चाहिये तो गरम पानी से गरारा करना ही बेहतर होगा। आज हम आपको कुछ खास तरीके के गरारे के तरीके बताएंगे जो आपको गले की खराश से तुरंत राहत देगी।

आजमाएं यह रेसीपीः
1. अदरकः गरम पानी में नींबू का रस और ताजा अदरक पीस कर मिला दें, उसके बाद उस पानी से हर 30 मिनट के बाद गरारा करें।
2. सेंधा नमकः गले के आराम के लिये नमक भी काफी फायदेमंद होता है। गरम पानी में एक चम्मच सेंधा नमक मिला कर गरारा करने से बैक्टीरिया का नाश होता है।
3. सिरकाः जब बात मुंह की तकलीफ की आ जाए तब उसे ठीक करने में सिरका एक अहम किरदार निभाता है। यह ना केवल गले की खराश को दूर करने में मददगार होता है बल्कि यह संक्रमित एरिया को भी ठीक करने में फायदेमंद होता है। एप्पल साइडर वेनिगर को गरम पानी में मिला कर गरारा करने से बहुत लाभ मिलता है।
4. नींबूः गरम पानी में नींबू और शहद मिला कर प्रयोग करने से लाभ होगा तथा गले कर दर्द भी काफी हद तक ठीक हो जाएगा।
5. सोडाः क्या आपको पता है कि बेकिंग सोडा भी दर्द को गायब करने में बहुत लाभकारी होता है। यही नहीं पोटैशियम कार्बोनेट को भी पानी में डाल कर प्रयोग करने से भी लाभ होता है।
6. लहसुनः उबलते हुए पानी में 4-5 लहसुन डाल दीजिये और जब पानी अच्छे से उबल जाए तब उसे छान लीजिये। इसके बाद इस पानी से गरारा कीजिये। इससे दर्द भी ठीक हो जाएगा और मुंह से बदबू की शिकायत भी दूर हो जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
