Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिये हेयर ट्रांसप्लांट से पहले क्या करें?
ऐसे लोग जिनके सिर पर कम बाल हैं या फिर सारे बाल झड़ चुके हैं, वे आसानी से हेयर ट्रांसप्लांट यानी बाल प्रत्यारोपण करवा सकते हैं। आज मेडीकल साइंस की तरक्की के कारण ही हेयर ट्रासप्लांट करवाना बहुत आसान हो गया है। हेयर ट्रांसप्लांट यानी बालों की सर्जरी अब विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत के दिल्ली, मुंबई जैसी मैट्रो सिटीज में भी आराम से करवाया जा सकता है। लेकिन यह जान लेना बहुत जरुरी है कि वे कौन से टिप्स है जिन्हें हेयर ट्रांसप्लांट से पहले अपनाना चाहिए।

किन बातों का रखें ख्याल
1. सही हो क्लीनिक - यदि आप हेयर ट्रांसप्लांट करवाने की सोच रहे हैं तो इस बात पर जरूर ध्यान दें कि आप किस क्लीनिक में इस काम को अंजाम देंगे। किसी भी विज्ञापन को देखकर उस जगह यूं ही आंख मूंद कर हेयर ट्रांसप्लांट करवाने न चले जाएं बल्कि इस और सावधानी बरतें।
2. डॉक्टर का चुनाव- हेयर ट्रांसप्लांट से पहले ध्यान रखें कि डॉक्टर कैसा है यानी क्या डॉक्टर हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ है या फिर जनरल डॉक्टर। हेयर ट्रांसप्लांट के लिए सही और जानकार विशेषज्ञ का ही चुनाव करें क्योंकि यह काम बार-बार नहीं किया जा सकता।
3. बजट का ध्यान रखें- हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले बजट का भी ध्यान रखें। दरअसल, हेयर ट्रांसप्लांट करवाना बहुत महंगा होता है, इसीलिए पहले पूरा बजट पूछ लें। तभी इस और अगला कदम उठाएं।
4. तकनीकों की जानकारी- हेयर ट्रांसप्लांट से पहले आपको तकनीकों के बारें में भी जानकारी होनी चाहिए कि आपके लिए किस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। हालांकि बाल प्रत्यारोपण के लिए नई तकनीकों में फलिक्यूलर यूनिट हेयर ट्रांसप्लांट (एफयूएचटी) और फलिक्यूलर यूनिट सेपरेशन एक्स्ट्रेक्शन (एफयूएसई) का अधिक इस्तेमाल किया जाता हैं क्योंकि इनसे गंभीर से गंभीर स्थिति को आसानी से संभाला जा सकता है।
ये बाते जानना है जरुरी-
- सर्जरी से पहले आपको अपने बालों को सुबह-शाम दो बार अच्छी तरह से धोना चाहिए। लेकिन ध्यान रहें सर्जरी से पहले आप हेयर स्पा की प्रक्रिया को ना अपनाएं।
- हेयर ट्रांसप्लांट से पहले आपको एक सप्ताह तक एस्पीरिन या किसी तरह की एंटीबायोटिक और हार्ड दवाईयां नहीं लेनी चाहिए। लेकिन किसी गंभीर बीमारी का इलाज चल रहा है तो इस बारे में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए।
- सर्जरी से एक सप्ताह पहले तक एल्कोहल, धूम्रपान और विटामिन ए, बी इत्यादि सप्लीमेंट्स भी नहीं लेने चाहिए। सर्जरी से कुछ समय पहले बालों को कलर नहीं करवाना चाहिए और ना ही बालों को कटवाना चाहिए।
- सर्जरी के बाद आपको अपने बालों की अच्छे से देखभाल करनी होगी। उन्हें विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्वों की जररुत होगी। तथा वही शैम्पू लगाएं जो डॉक्टर ने इस्तमाल करने को कहा हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
