Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कब्ज के इलाज के लिये खाएं ये फूड
कब्ज आजकल के लोगों की आम समस्या बन गई है। कब्ज, पाचन तंत्र की उस स्थिति को कहते हैं जिसमें व्यक्ति का मल बहुत कडा हो जाता है तथा मलत्याग में कठिनाई होती है। इससे पेट के निचले भाग में दर्द होने लगता है जिससे कभी-कभी आंत के क्षतिग्रस्त होने का भी डर रहता है। यहां पर कुछ प्रकार के फूड दिये हुए हैं, जिसको अपने भोजन में शामिल करने से कब्ज की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।
अपनाएं इन्हें-
रेशा- ऐसे आहार जो फाइबर में ज्यादा होते हैं वे कोलेस्ट्रॉल रहित होते हैं इसलिये अपनी डाइट में घुलनशील फाइबर खाएं। कब्ज के समय मल कडा हो जाता है इसलिये अगर आप फाइबर खाएंगे तो वह पानी को सोखेगा और फैटी एसिड के साथ बंध कर जेल जैसा तत्व बनाएगा, जिससे मल मुलायम हो जाएगा।

भोजन- ओट, दाल, ब्राउन राइस, बाजरा और जौ घुलनशील साबुत अनाज हैं। इन्हें अपनी डाइट में रोजाना शामिल कीजिये।
सब्जियां- पत्ता गोभी, ब्रोकली, राजमा, स्प्राउट्स, गाजर, कद्दू, मटर, पालक और फाइबर युक्त सब्जियां कब्ज का इलाज हैं।
फल- सिट्रस फ्रूट फाइबर में रिच होते हैं। नाशपाती, खूबानी, पपीता, संतरा, अंगूर, आड़ू, प्लम, सेब, स्ट्रॉबेरी, केला और जामुन घुलनशील फल होते हैं, जो कि कब्ज को दूर करने के लिये खाने चाहिये।
टमाटर- टमाटर कब्ज दूर करने के लिए अचूक दवा का काम करता है। अमाश्य आँतों में जमा मल पदार्थ निकालने में और अंगों को चेतनता प्रदान करने में बडी मदद करता है। शरीर के अन्दरूनी अवयवों को स्फूर्ति देता है।
पानी- इसके कारण के पीछे पानी ना पीना और डिहाइड्रेशन होता है। इसलिये रोजाना 8-10 ग्लास पानी पीना चाहिये, जिससे शरीर से सारा टॉक्सिन निकल जाए और सही मल हो। ऐसे में आपको सूप और जूसी फल तथा सब्जियां खानी चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
