Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
जानिये संतरे के छिलके का लाभ
संतरा खाते वक्त हम अक्सर उसके छिलके को फेक देते हैं जबकि कुछ लोग उसके छिलको को सुखा कर फेस पैक में डाल कर यूज करते हैं। संतरे और सेब के छिलके दोनों ही एक समान होते हैं क्योंकि उनमें बहुत सारा पोषक तत्व छुपा होता है।
इस फ्रूट का प्रयोग सफाई करने के लिये किया जा सकता है। सूखा छिलका लीजिये और उसे मिक्सर में पीस लीजिये और उसमें सिरका मिला दीजिये और फिर इससे टेबल, शीशा और धातु साफ कीजिये। इसके प्रयोग से हल्के कपड़ों पर पड़े हुए दाग भी आराम से छुटाए जा सकते हैं। कपडो़ की अलमारी में कीडे़ ना लगे इसके लिये उसमें संतरे का छिलका रख दें।
संतरे के छिलके को दूध में पीसकर छान लें। इसे कच्चे दूध व हल्दी में मिलाकर चेहरे पर लगाये। इससे जहां चेहरे के दुश्मन मुहांसों-धब्बों का नाश होता है, वहीं त्वचा जमक उठता है। आज हम जानेगे कि संतरे का छिलका हमारे स्वास्थ्य, त्वचा और यहां तक की घर के लिये कैसे प्रयोग किया जा सकता है। तो आज के बाद से संतरा खा कर उसके छिलके को रखना मत भूलियेगा।

पेट के रोग दूर करे
यह पाचन में सुधार, गैस, उल्टी, हार्ट बर्न और अम्लीय डकार को दूर करने में मदद करता है। यह भूख बढाता है और मतली से राहत दिलाने का काम करता है।

मोटापा कम करे
2 यह मोटे व्यक्तियों में हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसमें फ्लेवेनॉइड पाया जाता है जो कि पेट के कैंसर और ऑस्टियोपुरोसिस से लड़ने में मदद करता है।

ब्लैकहेड और पिंपल से राहत
यह ऑयली स्किन के लिये लाभदायक है साथ ही पिंपल की रोकथाम भी करता है। इसको फेस पैक में डालने से डेड स्किन साफ होती है और ब्लैकहेड्स भी निकलते हैं।

दाग धब्बे हटाए और झाइयां मिटाए
छिलके में क्लीजिंग, एंटी इन्फिलेमेट्री, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कि पिंपल और एक्ने से लड़ने में सहायक होते हैं।

घर से दुर्गंध मिटाए
घर में आ रही बदबू को मिटाने के लिये संतरे के छिलके को लौंग या दालचीनी के साथ पानी डाल कर उबालिये।

भोजन का स्वाद बढाने के लिये
कई प्रकार के खानों में इसका प्रयोग स्वाद बढाने के लिये किया जाता है। साथ ही ब्राउन शुगर में नमी को खतम करने के लिये सूखे छिलको का प्रयोग कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
