Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
शुक्राणुओं की संख्या (स्पर्म काउंट) बढा़ने के लिये टिप्स
आधुनिक जीवनशैली का खामियाजा पुरुषों को अपने शुक्राणुओं की संख्या (स्पर्म काउंट) खो कर चुकाना पड़ रहा है। इससे उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित और स्पर्म की गुणवत्ता भी घटी है। ब्रिटेन में हुए एक अध्ययन में आधुनिक जीवनशैली के कारण पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर हो रहे नकारात्मक असर का खुलासा हुआ है। अध्ययन से यह बेहद चिंताजनक आंकडे सामने आये हैं कि आज से 50 साल पहले पुरुषों के एक मिलीलीटर सीमन में शुक्राणुओं की संख्या 11 करोड़ तीस लाख थी जो वर्ष 1988 में घटकर छह करोड़ बीस लाख रह गयी और आज यह मात्र चार करोड़ सत्तर लाख रह गयी है।
बढता तनाव, मोटापा, खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण संसार के मर्दों के लिए खतरे के बडें सबब साबित हो सकते हैं। यह बात पुरुषों के लिये किसी सदमें से कम नहीं है, लेकिन अगर स्थिती अब भी संभाली जा सकती है। अगर पुरष अपनी आदतों में कुछ सुधार कर लें तो वे अवश्य ही पिता बनने के काबिल हो सकते हैं।
किसी भी तरह के नशे और माचो मैन बनने की चाह में ली जाने वाली दवाइयों के इस्तेमाल पर रोक लगाने, गलत खानपान, डाइट में बदलाव लाने, शरीर के तापमान को कम करने, कैफीन के कम इस्तेमाल और मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करने से शुक्राणुओं को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है और स्पर्म काउंट को बढाया जा सकता है। इन उपायों को अपनाकर अच्छी मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाले शुक्राणुओं को बनना संभव बनाया जा सकता है।

स्मोकिंग छोडे़
विशेषज्ञों का कहना है कि स्मोकिंग मर्दों में स्पर्म काउंट कम कर देती है तथा उनकी क्वालिटी भी ख्राब कर देती है इसलिए इसे छोडऩा अच्छा है। इससे गुर्दों को ब्लड सप्लाई कम हो जाती है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

रोजाना व्यायाम करें
रोजाना एक्सरसाइज करने से मोटापा और तनाव कम होगा और यह पूरे शरीर को स्वस्थ्य बनाएगा। बहुत ज्यादा कठिन एक्सरसाइज तथा ट्रेनिंग प्रोग्राम करने से बचे।

स्वस्थ्य वजन बनाए रखें
शरीर ना ज्यादा दुबला ही हो और ना ही ज्यादा मोटा क्योंकि शरीर का वजन ही एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर प्रभाव डालता है।

स्टीम बाथ से बचे
हफ्ते में एक बार सॉना बाथ और गरम पानी से नहाना ठीक है लेकिन 40 डि.से या फिर उससे अधिक टंपरेचर तक भी भाप और गरम पानी आपके स्पर्म की गिनती कम कर सकता है।

मोबाइल को पॉकेट में ना रखें
मोबाइल या फिर लैपटॉप को अपनी पॉकेट और जांघ पर ना रखें। अपने अंडकोष को इनके दा्रा निकलती हुई तेज गर्मी से बचाएं।

कसी अंडरवेयर ना पहने
यदि कसी अंडरवेयर और पैन्ट पहनेंगे तो अंडकोष पर्याप्त शुक्राणुओं का उत्पादन नहीं कर पाएंगे तथा कम शुक्राणुओं की गिनती होगी। जब आपको कहीं पर ज्यादा देर तक के लिये बैठना हो तो टाइट अंडरवेयर ना पहने।

अत्यधिक लूब्रकन्ट का उपयोग
अत्यधिक लूब्रकन्ट के उपयोग से बचें, वे भी शुक्राणु की मौत का कारण बन सकता है।

ना पिएं ज्यादा कॉफी
रोज एक या दो कप कॉफी से कोई फरक नहीं पडे़गा जितना रोजना भारी मात्रा में कॉफी पीने पर पेडे़गा। इससे स्पर्म की गतिशीलता खराब हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
