Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अदरक वाली चाय के स्वास्थ्य लाभ
वैज्ञानिकों का दावा है कि अदरक वाली चास की सिर्फ सुगंध भर से ही आपका मूड बदल जाएगा। इस चाय से ना केवल तनाव दूर होता है बल्कि पाचन क्रिया भी अच्छी होती है। भारत में चाय के बिना शायद ही कोई मनुष्य जीवित रह सकता होगा। चाहे गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम के हिसाब से आपको यहां पर चाय मिल जाएगी। यदि बात करें अदरक वाली चाय कि तो इसमें अदरक होने की वजह से इसका गुण बहुत बढ जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो स्वास्थ्य के लिये अति स्वास्थ्य वर्धक मानी जाती है। इसको पीने से पेट की जलन दूर होती है, पेट की समस्या ठीक होती है और दिमाग तेज बनता है।
अदरक वाली चाय पीने से श्वसन संबंधी समस्याओं से लडऩे में भी मदद मिल सकती है और यह रक्तचाप को भी सामान्य बनाने में मदद कर सकती है। यदि आप भी चाय के शौकीन हैं तो आप भी मसाले वाली चाय की बजाए अदरक डाल कर चाय पीना शुरु कर दीजिये और फिर तो सर्दियां भी आ गई हैं, तो ऐसे में अदरक वाली चाय पीना तो बनता ही है। सिद दर्द हो रहा हो या फिर बदन दर्द, अदरक वाली चाय पी कर देखिये कि यह कितनी कमाल की है।
आइये और जानते हैं इस अदरक वाली चाय के छुपे हुए गुणों के बारे में-

आयुर्वेद में अदरक की चाय
आयुर्वेद में कहा गया है कि अदरक वाली चाय पीने से शरीर के वात, पित्त और कफ जैसे दोष ठीक होते हैं और उससे पैदा होने वाली समस्याएं ठीक हो जाती हैं क्योंकि अदरक गर्म होती है।

सर्दी-जुखाम ठीक करे
यदि आपकी नाक जुखाम की वजह से बह रही है और गले में दर्द है, तो अदरक वाली चाय पी लीजिये क्योंकि इसको पीने से आपको अंदर से गर्मी का एहसास होगा।

भूख बढाए
जिन लोगो को ठीक से भूख नहीं लगती उन्हें नियति रूप से अदरक वाली चाय पीने से अच्छे से भूख लगना शुरु हो जाती है। यह अंदर जा कर पाचन के लिये इंजाइम रिलीज करती है जिससे भूख बढ जाती है।

पाचन क्रिया सही करे
यदि आपकी पाचन शक्ति कमजोर है और खाना ठीक से हजम नहीं होता या फिर आपको कब्ज की समस्या है तो ऐसे में अदरक की चाय भोजन को पचाता है और गैस बाहर निकालता है।

आलस मिटाए
यह शरीर में ऊर्जा भरने के काम आती है। इस चाय को पीने से आपका सारा दिन ऊर्जा से भर उठेगा और आप पहले कहीं ज्यादा एक्टिव महसूस करने लगेगे।

संचार प्रणाली को बढाए
सर्दियों के दिनों में अदरक की चाय शरीर के संचार प्रणाली को बढाती है क्योंकि अदरक अंदर से गर्म होती है।

झाइयां मिटाए
इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि एजिंग को रोकता है और त्वचा से झाइयों को मिटाता है।



Click it and Unblock the Notifications
