Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
केले के छिलकों के अनोखे लाभ

आपको सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन वाकई में केले के छिलके कमाल के लाभकारी उपयोग वाले होते है। केला, भारत में मिलने वाला आम फल है जो हर जगह, हर प्रांत में मिलता है। लेकिन अब से इसके छिलके फेंकने से पहले आप सोचेंगे कि इन्हे फेंका जाएं या नहीं।
केले के छिलके में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और कार्बोहाइड्रेट होते है। इसमें विटामिन बी - 6, बी - 12, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट होता है। इसमें सुगर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। तो जानिए केले के छिलकों के अनोखे लाभ :

1) दांत चमक जाते है :
केले के छिलके को हर दिन दांत में रगड़ने से उनमें चमक आ जाती है।

2) मस्सा हटाएं
इसे आप पैरों या हाथों में निकले वार्ट्स पर लगा सकते हैं। आपको केवल केले के छिलके को उस जगह पर रगड़ना होगा और रातभर ऐसे ही छोड़ देना होगा। इससे दुबारा उस जगह पर वार्ट्स नहीं निकलेंगे।

3) खाएं :
केले के छिलकों को खाया भी जा सकता है। भारतीय व्यंजनों में इन्हे पकाने की कई विधियां लिखी हुई है। टेंडर चिकेन बनाने में भी इनका उपयोग होता है।

4) मुहांसे :
केले के छिलके को चेहरे और बॉडी में हर दिन पांच मिनट लगाने से मुंहासे दूर हो जाते है। इसके छिलकों का पेस्ट बनाकर भी लगा सकते है।

5) रिंकल :
केले के छिलके स्कीन को हाइड्रेट करते है। अंडे की जर्दी में केले के छिलके को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, इससे झुर्रियां भाग जाएगी। इस पेस्ट को चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाना होता है। 5 मिनट बाद धो लें।

6) दर्द से राहत मिलती है :
जिस जगह पर भी बॉडी में दर्द होता हों, वहां केले के छिलके लगाने से आराम मिलती है। इसे लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें, इससे भंयकर दर्द में भी राहत मिलती है। सब्जी ऑयल में इसे घिसकर लगाने से भी आराम मिलता है।

7) सोराईसिस :
सोराईसिस होने पर केले के छिलकों को पीसकर लगाएं, इससे दाग भी चले जाएंगे और आराम मिलेगा।

8) कीड़े के काटने पर :
अगर किसी कीड़े ने काट लिया हो, तो उस स्थान पर केले के छिलके को पीसकर लगा लें, इससे आराम मिलता है।

9) शू, लेदर, सिल्वर पर पॉलिश का काम करता है :
केले के छिलके को शू, लेदर और सिल्वर पर लगाने से उसमें चमक आ जाती है।

10) अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाव :
केले का छिलका आखों की यूवी किरणों से रक्षा करता है। आंखों पर केले के छिलके को थोड़ी देर के लिए रख लें। इससे राहत मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
