Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
चमकीले सफेद दांत पाने के 20 तरीके
आपके दांत केवल बातें करने में या खाना खाने में ही आपकी मदद नहीं करते बल्कि वे आपके व्यक्तित्व को एक नई पहचान देते हैं। आज का दंत बाजार दांतों को चमकदार बनाने वाली दंत प्रक्रियाओं और महंगे दंत उपचारों से भरा पड़ा है जो आपके दांतों को मोती जैसे चमकदार बनाने का वादा करते हैं। लेकिन हम आपको 20 ऐसे तरीके बताएंगे जो आपकी मुस्कान को स्वाभाविक रुप से चमकदार बनाने में आपकी मदद करेंगे।
सुंदरता केवल चेहरे से नहीं होती बल्कि अगर आपके दांत साफ ना हो तो भी आप दूसरों के सामने हंसी का पात्र बनते हैं। इसलिये जरुरी है कि आप कुछ ऐसी बातें जान लें जिनसे आपके दांत सफेद और चमकदार बन सकते हैं।

1 माउथवॉश, कॉफी और सोड़ा का परहेज करें
कॉफी, सोड़ा और कभी-कभी माउथवॉश के कारण भी आपके दांत पीले पड़ सकते हैं। इसलिए हमे इन चीज़ों का परहेज करना चाहिए।

दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें
दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना बहुत ज़रुरी है क्योंकि यह आपके दांतों के बीच चिपके प्लाक और बैक्टीरिया को निकलता है जोकि आपकी मुंह की सड़न का कारण बनते हैं। इसलिए सड़न से बचने के लिए ब्रश करना बहुत ज़रुरी है।

फल खाएं
कभी-कभी जल्दबाजी में अगर आप अपने दांत साफ ना कर पाएं तो आप कोई नसीला फल खा लें जोकि आपके दांतों पर एक प्राकृतिक ब्रश के रुप में कार्य करता है। साइट्रस से भरे फल मुंह में लार को बढ़ा कर प्राकृतिक रुप से दांतों के पीलेपन को कम करते हैं तथा दांतों को साफ कर उन्हें चमकदार बनाते हैं। साथ ही, विटामिन सी से भरे स्ट्रॉबेरी और कीवी जैसे फल आपके मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं। पानी से भरे सेब और नाशपाती जैसे रसीले फल भी बहुत लाभदायक हैं क्योंकि ये फल मुंह में लार को बढ़ाते हैं।

फ्लॉसिंग
कई लोग फ्लॉसिंग की अवधारणा के प्रति आशंकित हैं क्योंकि वे ड़रते हैं कि इससे उनके मसूड़ों से खून बहना शुरु हो सकता है। अगर इस क्रिया को ध्यान से और धैर्य से किया जाए तो यह आपके दांतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में आपकी मदद करती है और बदले में आपके दांतों को सड़ने से भी बचाती है।

ड़ेयरी उत्पाद, पनीर और दही
ड़ेयरी उत्पादनों के सेवन से मसूड़ों की बीमारियां कम होती हैं साथ ही ये दांतों की सफेदी को बनाए रखने में मदद करते हैं। दंतवल्क को सुरक्षित और मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ छेददार जैसा सख़्त पनीर नरम पनीर की तुलना में दांतों को साफ और चमकदार बनाए रखने में अधिक प्रभावी है।

तिल के बीज
तिल के बीज प्लाक का खात्मा कर दंतवल्क को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद कैल्शियम दांतों और मसूड़ों के आसपास की हड्ड़ियों को बनाए रखने में मदद करता है। सूरजमुखी के बीजों में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही यह मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों को भी प्रदान करता है। सूरजमुखी के बीजों को चबाने से आपके मुंह से दुर्गन्ध नहीं आएगी और फलतः यह आपके दांतों को सड़ने से बचाएगा।

एक स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें
एक स्ट्रॉ का इस्तेमाल दांतों की सफेदी को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है। यह आपके दांतों को किसी भी रंगीन पेय पदार्थ के सेवन से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसका कारण यह है कि स्ट्रॉ के इस्तेमाल से पेय पदार्थ बिना दांतों को छूए सीधा आपके मुंह में जाता है।

सब्जियां
विटामिन ए से भरी ब्रोकोली, गाजर, कद्दू, आदि जैसी सब्जियां दंतवल्क के गठन में मदद करती हैं। इन सब्जियों को कच्चा खाना ही उचित होगा क्योंकि कच्ची सब्जियां सहजतः मसूड़ों की मालिश कर दांतों को साफ करती हैं तथा उनकी सफेदी को भी बनाए रखती हैं।

नींबू और नमक के मिश्रण का प्रयोग करें
नींबू और नमक का मिश्रण चमकीले दांतों को पाने में आपकी मदद कर सकता है। नींबू में प्राकृतिक रूप से मौजूद साइट्रिक एसिड़ को जब नमक के साथ मिलाकर दांतों पर इस्तेमाल किया जाता है तो यह बेहतर तरीके से काम करता है। चमकदार दांतों को पाने के लिए नियमित रुप से अपने दांतों को इस मिश्रण के साथ साफ करें।

हर दो महीने में एक नए ब्रश लें
उचित परिणामों को प्राप्त करने के लिए नियमित अंतराल पर अपने ब्रश को बदलना बहुत ज़रुरी है। कुछ समय के बाद, आपके ब्रश के ब्रिसल सख़्त हो जाते हैं तथा आपके दंतवल्क को नुकसान पहुंचाते हैं जिसके कारण आपके दांत पीले पड़ने लग जाते हैं।

अपने कैल्शियम के सेवन को बनाए रखें
कैल्शियम का सेवन आपके दांतों की मजबूती को बनाए रखने में मदद करता है साथ ही दांतों की चमक को भी बनाए रखता है।

अपने ब्रश को शौचालयों से कम से कम 6 फुट दूर रखें
कहा जाता है कि फ्लश से उत्पन्न होने वाले हवाई कणों से ब्रश को बचने के लिए उसे शौचालयों से कम से कम 6 फुट की दूरी पर रखना चाहिए। यह दांतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है और दांतों को किसी भी प्रकार के होने वाले नुकसान से बचाता है।

नियमित रूप से दंत चिकित्सक से परीक्षण करवाएं
अपने दांतों के अच्छे परिणामों के लिए एक दंत चिकित्सक से अपने दांतों का परीक्षण करवाना अनिवार्य है। वे लोग जो साल में एक बार भी दंत चिकित्सक से अपने दांतों की जांच नहीं करवाते, वास्तव में उनके दांत नियमित रुप से दंत चिकित्सा करवाने वालों की तुलना में बहुत खराब और बीगड़े हुए होतो हैं।

टीथ वाइटनिंग ट्रीट्मन्ट
अगर आपके दांत बुरी तरह से बीगड़ चुके हैं और घरेलू उपचारों द्वारा उनकी चमक वापस पाना असंभव सा हो गया हो तो आप टीथ वाइटनिंग ट्रीट्मन्ट का सहारा ले सकते हैं। यह उपचार आपके दांतों को काफी हद तक चमकदार बना देता है।

पुदीने से युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें
पुदीने से युक्त टूथपेस्ट दांतों को चमकदार बनाने में मददगार साबित हुए हैं। इसके सकारात्मक नतीजे तुरंत नहीं बल्कि कुछ समय के बाद दिखाई देंगें।

आनुवंशिक कारण
कई बार आनुवंशिक कारण भी लोगों के खराब दांतों का कारण बन सकते हैं और इनके बारे में लोग पूरी तरह से अनजान होते हैं। इसलिए इन खराब दांतों का सही कारण जानने के लिए दंत चिकित्सक से अपने दांतों की जांच करवाना बहुत ज़रुरी है।

अधिक मात्रा वाली एंटीबायोटिक्स दवाईयों का सेवन ना करें
अधिक मात्रा वाली एंटीबायोटिक्स दवाईयों के सेवन के कारण भी आपके दांत पीले पड़ सकते हैं। इसलिए व्यर्थ में एंटीबायोटिक्स दवाईयों का सेवन ना करें।

एक सानिक टूथब्रश का इस्तेमाल करें
एक सानिक टूथब्रश आपकी कई समस्याओं का निवारक बन सकता है। एक साधारण टूथब्रश को लोग अपने दांतों पर बड़ी जोर से घिसते हैं और इस तरह से अपने दांतों को बहुत नुकसान पहुंचा देते हैं। यह वास्तव में आपके मसूड़ों को कमजोर बना देता है और दांतों के बीच की दूरी को बढ़ाता है। हालांकि, सानिक टूथब्रश का इस्तेमाल आपको इन समस्याओं से बचाता है और आपके दांतों को चमकदार बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

टीथ वाइटनिंग किट
टीथ वाइटनिंग किट आपके दांतों की चमक को बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। एक सुरक्षित और बिना किसी साइड इफेक्ट वाले ब्रांड का चमय करने के लिए अपने दंत चिकित्सक की सलाह लें।

अनुचित चयापचय क्रिया को सुधारें
अनुचित चयापचय क्रिया भी दांतों के पीलेपन का कारण बन सकती है। इसे सुधारने के लिए अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाएं, नियमित रूप से व्यायाम करें और अत्यधिक तनाव से बचे।



Click it and Unblock the Notifications
