Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुंह की एसिडिटी से दांतों को खतरा
नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)| शर्करायुक्त खाद्य पदार्थो, गैसयुक्त पेय एवं अन्य अम्लीय खाद्य पदार्थो के कारण मुंह में होने वाली एसिडिटी दांतों के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकती है।
मुंह को स्वच्छ रखने वाले अग्रणी उत्पाद निर्माता पेप्सोडेंट ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी कर कहा कि इससे दांत जड़ से कमजोर हो जाते हैं। पेप्सोडेंट द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, "एसिडिटी सिर्फ पेट में नहीं होती। इसकी शुरुआत मुंह से होती है, तथा इसके कारण दांत कमजोर हो जाते हैं।

यहां तक कि स्वस्थ आहार भी मुंह में एसिडिटी का कारण बन सकता है, और इसके कारण हानिकारक जीवाणु पनप सकते हैं।" रिपोर्ट में आगे कहा गया है, "एसिडिटी की तीव्रता अधिक होने पर यह दांतों की ऊपरी परत नष्ट कर सकता है।"
शर्करायुक्त खाद्य, गैसयुक्त पेय और कुछ विशेष फल जहां एसिडिटी बढ़ाते हैं, वहीं केला, आलू, दूध से बने खाद्य और जल का अधिक सेवन एसिडिटी को कम करने में मददगार होते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, "भोजन करने के बाद मुंह में अगले दो घंटों के लिए पीएच स्तर में कमी आ जाती है, और लार बनने वाले एसिड का असर कम करने और पीएच का स्तर बढ़ाने की कोशिश करता है। लेकिन यदि आप शर्करायुक्त खाद्य पदार्थो एवं गैस युक्त पेय का सेवन लगातार करते रहते हैं तो ऐसी स्थिति में लार अपना काम ठीक से नहीं कर पाता।"
पीएच शरीर में क्षारीय तत्वों के संतुलन को प्रदर्शित करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
