Latest Updates
-
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री
पेट में एसिडिटी बनने से रोके ये आहार
आज एसिडिटी की बीमारी इतनी आम हो चुकी है कि यह हर बूढे़ बच्चों को होने लग गई है। नाश्ते में अगर कोई मसालेदार चीज खा ली तो पेट में एसिड बनने लग जाता है। एसिडिटी तभी होती है जब पेट में एसिड का अधिक स्राव होने लगता है। जब यह स्राव तेज हो जाता है तो हमें अंदर से ऐसा महसूस होता है कि हमारा सीना और गला जल रहा है।
यदि आप सही डाइट नहीं ले रहे हैं, एसिड बनाने वाले आहार खा रहे हैं या फिर कम सो रहे हैं तो भी आपको एसिडिटी कि आफत से जूझना पड़ सकता है। सोडा, चीज, चॉकलेट, फ्राइड फूड, टमाटर, दूध, सिट्रास फल, कॉफी और ज्यादा चाय आदि कुछ ऐसे आहार हैं, जिनके सेवन से आपको एसिडिटी की समस्या पैदा हो सकती है।
आइये जानते हैं कुछ ऐसे आहार जो पेट में बन रही एसिड को कम कर के इंसान को राहत दिलाते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में-

ओटमील
यह आसानी से पच जाता है और एसिड को पेट से सोख लेता है।

अदरक
इसमें एंटी इन्फ्लेमटरी गुण और भोजन पचाने कि शक्ति होती है, जो कि इसे हेल्दी और एसिड को रोकने वाला बनाता है।

आलू का रस
आलू का रस पीने से आपको काफी हद तक आराम मिल सकता है।

पाइनएप्पल
इसमें बहुत सारा डायजेस्टिव इंजाइम होता है, जो कि एसिड के स्तर को कम करता है।

केला
गले कि जलन को ठीक करने के लिये आप पका हुआ केला खा सकते हैं। इसके बाद आपको 1 घंटे तक कुछ भी नहीं खाना पीना है।

खरबूजा
पोटैशियम से भरा फल पेट में बन रहे एसिड को ठीक कर सकता है।

सौंफ
सौंफ की पत्तियों को खाने से यह समस्या ठीक हो जाती है।

सीफूड
सीफूड खासतौर पर मछली खाने से सीने कि जलन कम हो जाती है।

गाजर
पत्तागोभी, ब्रॉकली या फिर गाजर आदि सीने कि जलन तथा एसिडिटी को ठीक कर सकती है।

पालक
यह हरी पत्तेदार सब्जी आसानी से पेट में बनने वाले एसिड को सोख लेती है। उबली हुई पालक का सेवन करें और एसिडिटी से मुक्ती पाएं।

धनिया
इस हरी पत्ती में बहुत सारा पानी होता है, जिससे एसिडिटी का चांस कम हो जाता है।

ब्राउन राइस
ब्राउन राइस और जोआर बिल्कुल भी एसिड नहीं बनाते इसलिये आप इसका सेवन कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा
यह कोई आहार नहीं है लेकिन जिसका हल्का सा ही सेवन आपको एसिड से मुक्ती दिलाएगा।

अजवाइन
इसे आप गरम पानी के साथ ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
