Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
7 सुपर सेवर बजट हेल्थ टिप्स
स्वास्थ्य ही धन है, ये तो हम सभी ने सुना होगा और यह बात बिल्कुल ठीक भी है। अगर हमारी हेल्थ ही ठीक नहीं है तो हम कुछ भी ठीक तरीके से नहीं कर सकते। कुछ लोग मानते है कि अच्छा भोजन ही स्वास्थ्य को बेहतरीन बनाएं रख सकता है लेकिन सिर्फ अच्छा भोजन ही क्यों, कई और भी चीजें आपके शरीर को हेल्दी बनाने में हेल्प करती है। जो लोग भी अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक है वह खाने पीने के सामान को काफी सजग होकर खरीदते है।
अपने पैसों और हेल्थ के बारे में चिंता न करें, बस सही तरीके से देखभाल करें। यहां आपको सात टिप्स बताएं जा रहे है कि कैसे दस रूपए से भी कम कीमत में आप हर दिन हेल्दी रह सकते है।

1) बॉल ऑफ किचेन स्ट्रींग: शारीरिक मुद्रा और पीठ के दर्द में मदद करता है
हर दिन, सुबह खड़े हो जाएं और अपने पेट की मांसपेशियों को अंदर - बाहर करें। स्ट्रिंग को अपने कपड़ों के बीच में रखें और सारा दिन ऐसा ही रहने दें। इस तरह से आप मांसपेशियों में मजबूती आएगी और शारीरिक मुद्रा भी सही होगी। पीठ दर्द में भी आराम मिलेगा।

2) दो अंडे : लंच तक पूरी ऊर्जा रहती है
शोध के अनुसार, सुबह नाश्ते में दो अंडे खाने से शरीर में कैलोरी कम बढ़ती है और एनर्जी लेवल 18 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इससे आपको सारा दिन ज्यादा ताकत मिलती है। कोशिश करिए कि बॉयल अंडा खाएं। इसमें ज्यादा ताकत होती है।

3) पुदीने की पत्ती : पेट को बनाएं दुरूस्त
हर्बल के गुणों में विश्वास रखने वाले मानते है कि पुदीना में पेट को चुस्त बनाएं रखने के गुण होते है, इससे पेट की सूजन भी कम होती है। मुंह से दुर्गंध नहीं आती और जीभ भी साफ रहती है। आप इन पत्तियों को पानी में उबालकर भी पी सकते है।

4) सुगर फ्री च्वुइंगम : अगर दिमाग तेज बनाने के लिये
इससे पोषक तत्व तो नहीं मिलते लेकिन माइंड में ब्लड़ सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इसकी सहायता से लार ज्यादा बनती है जो पेट में जाती है और एसिड़ का निर्माण करती है और पेट की पाचन क्रिया में सहायता प्रदान करती है। अगर आप हर दिन खाने के बाद 10 से 15 मिनट तक इसे चबाएं तो काफी आराम मिलता है। च्वुइंगम खाने से किसी काम पर ध्यान भी आसानी से लगाया जा सकता है, ऐसी जानकारी कार्डिफ यूनीवर्सिटी के शोधकर्ताओं के द्वारा एक जर्नल में दी गई है।

5) टेनिस बॉल : साइटिका दूर भगाने में
टेनिस बॉल को लेकर साइटिका के दर्द होने वाली जगह पर हल्का - हल्का घुमाएं और मसाज जैसा करें। अगर बॉल न हो तो आप आलू का इस्तेमाल भी कर सकते है। किसी दीवार के सहारे बैठे और बॉल को बीच रख लें जिससे दर्द वाला प्वाइंट हल्के से दबे। ऐसा करने से मांसपेशियों पर हल्का दबाव बनेगा और थोड़ी देर में आराम मिलेगा। इसे दिन में कई बार करें ताकि ज्यादा से ज्यादा आराम मिलें।

6) नहाने के पानी में एप्सोम नमक डालें
मांसपेशियों को अच्छा बनाने के लिए आप नहाने के पानी में एप्सोम नमक डालें। इससे मांसपेशियों में होने वाले तनाव में आराम मिलता है और रिलेशन हो जाते है। इस पानी से नहाने से टमी फैट भी दूर हो जाता है।

7) बादाम खाएं : कम कोलेस्ट्रॉल और ज्यादा एनर्जी
बादाम को खाएं, इसमें कोलेस्ट्रॉल कम होता है और एनर्जी ज्यादा होती है। बादाम में फाइबर, मैग्नीशियम, प्रोटीन, पौटेशियम, कॉपर और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होते है।



Click it and Unblock the Notifications
