Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अगर हवाई उड़ान भरते वक्त लगता है डर तो जरुर पढे़ यहां
हम में से ऐसे कई लोग हैं जो अपने घर से दूर रहते हैं या फिर ऑफिस की ओर से उन्हें कहीं दूर जाने के लिये फ्लाइट से यात्रा करनी पड़ जाती है, तो उन्हें बहुत डर लगता है। जाहिर सी बात है कि फ्लाइट और ट्रेन में काफी अंतर होता है साथ ही इनमें यात्रा करने का एक्सपीरियंस भी अलग ही होता है। अगर आपको भी हवाई उड़ान भरने में डर लगता है तो, सबसे पहले इस बात की पुख्ता जांच कर लें कि आपके डर का कारण क्या है।
हर आदमी का डर अलग-अलग होता है। अब मान लीजिये कि किसी को फ्लाइट टेकऑफ के दौरान डर लगता है तो किसी को जहाज के अंदर सफर करते वक्त डर लगता है। आपको अपने डर की पहचान करनी होगी और उसे काबू करने का रास्ता खोजना होगा।
इसी जहाज के डर को भगाने का रास्ता हम आपके सामने लाए हैं। यहां पर कुछ ऐसे आपशन दिये हुए हैं जिससे आप अपने दिमाग को उड़ान भरते वक्त काबू में कर सकते हैं। अगर दिमाग काबू में रहेगा तो आपको डर भी नहीं लगेगा।

अंदर तक सांस लें
यदि आप अंदर तक सांस लेंगे तो आपका दिमाग शांत होगा और आप जल्द ही रिलैक्स हो जाएंगे।

योगा
प्लेन में चढ़ने से पहले आपको योगा कर लेना चाहिये जिससे दिमाग शांत और स्थिर रहे।

पानी पीते रहें
प्लेन मे उड़ने से पहले शरीर में पानी की कमी को दूर करें। साथ ही इससे आपको डर भी नहीं लगेगा।

हल्का खाएं
अगर आपको फ्लाइट में जाना है तो उससे पहले पेट भर कर कुछ भी ना खाएं। हल्का खाएं जिससे वह आराम से हजम हो जाए और आपको उल्टी ना लगे।

दोस्तों के साथ यात्रा करें
अगर हो सके तो आपको अपने किसी मित्र या भाई बहन के साथ ट्रेवल करनी चाहिये। इससे आपके अंदर का कॉन्फिडेंस बढेगा और डर भी नहीं लगेगा।

हर्बल चाय
अपने दिमाग को पेट को शांत रखने के लिये हर्बल टी पीजिये। इसमे एंटीऑक्सीडेंट होात है जो आपकी मदद करेगा।

हमेशा पॉजिटिव रहें
दिमाग अगर हमेशा पॉजिटिव सोंचेगा तो आपके मन से उड़ने का डर निकल जाएगा।

गानों का सहारा
फ्लाइट में पहुंच कर अपने कानों में हेडफोन लगा लीजिये और अपना ध्यान अलग कर लीजिये। इससे आपको बिल्कुल भी डर नहीं लगेगा।

दिमाग को ईधर-उधर घुमाएं
अपने दिमाग को फ्लाइट में कम और बाहर की दुनिया में ज्यादा रखें। इससे आपको कम डर लगेगा, चाहें तो एक मैगजीन साथ में रखें।

किताब पढे़
अगर आपके पास कोई ऐसी नॉवेल है जो आपको खतम करनी थी पर अब तक नहीं कर पाए हैं, तो उसे फ्लाइट में पढ़ना उचित रहेगा।

मूवी देखें
कई फ्लाइट में मूवी देखने के लिये टीवी लगी रहती है। ऐसे में आप उसका फायदा उठा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
