Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
पीठ दर्द से निपटने के सस्ते तरीके
पीठ के निचले हिस्से में दर्द काफी परेशानीदायक होता है। पीठ के निचले हिस्से में होने वाले दर्द का इलाज करने के लिए कई सस्ते और आसान तरीके हैं। इस आर्टिकल में हम इन तरीकों में से कुछ पर चर्चा करेंगे। आज कल पीठ दर्द बहुत आम सी समस्या हो चुकी है। अगर आप भी पीठ दर्द से तड़प रहे हैं तो हर महीने डॉक्टर के ऊपर पैसे फूंकने और कठोर दवाइयों का सेवन करने से अच्छा है कि कुछ नियमों का पालन करें।
आइये जानते हैं कि पीठ दर्द से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है।

पीठ को आराम देने के लिए एक से अधिक तकिये इस्तेमाल करें
आप एक तकिया अपने सिर के नीचे लगायें जो कि आपकी गर्दन और सिर को आराम देगा और दूसरा तकिया पीठ के नीचे लगाना चाहिए जो कि शरीर के निचले हिस्से को आराम प्रदान करेगा। यदि आपको करवट लेकर सोने की आदत है तो एक नियमित आकार के तकिये को अपनी दोनों टांगों के बीच में लगाने की सलाह दी जाती है। यदि आप पेट के बल सो रहे हैं तो एक छोटा तकिया अपनी पीठ के निचले हिस्से में लगायें, यदि आप पेट के बल सो रहे हैं तो छोटे तकिये को पेट के और कमर के निचले हिस्से में लगायें।

एक लम्बी जुराबनुमा ट्यूब और दो टेनिस बॉल्स से मसाज का उपकरण तैयार करें
लम्बी जुराबनुमा ट्यूब के अंत में टेनिस की दो टेनिस बॉल्स को डालें, और ध्यान रहे कि इनके सिरे टाइट बंधे हुए हों। अब आप इन टेनिस बॉल्स को दीवार और पीठ के बीच में रखें और इस बंधे हुए कठोर भाग को पीठ से रगड़ें और इसके आलावा आप फर्श पर लेटकर इसे अपनी पीठ के नीचे भी रख सकते हैं।

जकड़न को दूर करने के लिए गर्दन और पीठ पर गर्म पट्टी प्रयोग करें
गर्दन और पीठ पर गर्म पट्टी प्रयोग करने से कसी हुई मांसपेशियाँ ढीली होंगी और जकड़न से छुटकारा मिलेगा।

गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर स्नान करें
पूरे दिन काम करने के बाद गर्म पानी में 1-2 कप सेंधा नमक मिलाकर स्नान करने से ना केवल तनाव दूर होता है बल्कि यह जकड़न भी दूर करता है। यह तनाव और जकड़न को कम करने में मदद करता है जो कि दोनों ही पीठ दर्द के मुख्य कारण हैं।

अपने लैपटॉप को ऊँचे स्थान पर रखें
किताबों को लैपटॉप के नीचे रखने से लैपटॉप के लेवल को गर्दन और सिर से ऊपर रखने में मदद मिलेगी। यह कई घंटों तक लैपटॉप पर बैठें रहने पर भी बॉडी को सही मुद्रा में बनाये रखने में मददगार होगा।

शरीर को सही मुद्रा में बनाये
शरीर को सही मुद्रा में बनाये रखने से पीठ दर्द को कम करने में मदद मिलती है और यह भविष्य में होने वाले पीठ दर्द को भी रोकता है। इसके आलावा शरीर का सही हाव भाव और मुद्रा आपको अच्छा और कॉंफिडेंट दिखाने में भी मदद करता है। अपने हाव भाव का ध्यान रखना एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की भांति है जो कि आपके हाव भाव को सही रखता है और आपको सजग रखता है।

हर आधा एक घंटे में ब्रेक लें
यदि आपका ऑफिस जॉब है जहाँ आपको कंप्यूटर के सामने कई घंटों तक बैठना पड़ता है तो यह जरूरी है कि आप नियमित अन्तराल से ब्रेक लें इससे शरीर के लगातार बैठने पर अभ्यास पर ब्रेक लगेगा। यह सलाह दी जाती है कि आप काफी मात्रा में पानी पियें जिससे आपको बार - बार बाथरूम जाना पड़ेगा जो कि अच्छा है, इसके आलावा खाने के बाद एक छोटी वाक पर जाएँ , और ऑफिस में दूसरी तरफ बैठे अपने दोस्त के पास एक चक्कर लगा आयें।

नियमित व्यायाम और योग करें
शरीर को लचीला और अच्छी शारीरिक मुद्रा बनाये रखने के लिए योग और व्यायाम सबसे सही तरीके हैं। नियमित योग करने से तनाव कम होता है और यह पूर्ण रूप से शरीर के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखता है



Click it and Unblock the Notifications
