Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
मोटापा घटाने के लिये करें विटामिन का सेवन
वज़न कम करने का प्रभावी तरीका यह है कि आप इसके लिए एक सक्रिय कार्यक्रम अपनाएं जिसमें बहुत सारा व्यायाम और कैलोरी का ध्यान रखकर अपनाई गई पोषक तत्वों से भरपूर डाईट शामिल हो। वज़न कम करने में विटामिन्स ऊर्जा का स्तर बढ़ाकर, तनाव को कम करके, फैट (वसा) को जलाकर तथा पाचन में सहायक होकर वज़न कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
दोस्तों हम मोटापा कम करने के लिये आपको किसी सप्पलीमेंट का सेवन करने के लिये नहीं बोलेंगे बल्कि हम तो चाहते हैं कि आप सभी विटामिनों का सेवन खुद फल और सब्जियां खा कर लें। यहाँ वजन कम करने के लिए 9 सबसे उत्तम विटामिन बताये गए हैं (हालाँकि यहाँ कुछ खनिज भी शामिल हैं)।

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स
विटामिन बी कॉप्लेक्स 8 प्रकार के विटामिन बी का समूह है जिनमें से प्रत्येक हमारे शरीर को कुछ प्रदान करता है। ये वज़न कम करने में बहुत सहायक होते हैं क्योंकि वे शरीर को कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने सहायक होते हैं।

विटामिन डी
वज़न कम करने के अध्ययनों से पता चला है कि वे लोग जो विटामिन डी का सप्लीमेंट (पूरक) लेते हैं वे उन लोगों की तुलना में अधिक वजन घटाते हैं जो अन्य कोई प्रायोगिक औषधियां लेते हैं। उसी प्रकार वे लोग जो विटामिन डी अधिक मात्रा में लेते हैं वे उन लोगों से अधिक वज़न घटाते हैं जो विटामिन डी की कम मात्रा लेते हैं। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है जो वज़न घटाने में सहायक होता है।

विटामिन सी
अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन सी व्यायाम के परिणामों को बढ़ाता है, ऊर्जा बढ़ाता है तथा कैलोरी को जलने में सहायक होता है तथा इस प्रकार यह वज़न कम करने में सहायक होता है। हालाँकि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि विटामिन सी की अधिक मात्रा लेने से वज़न कम होता है। विटामिन सी कमी से चयापचय की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और इसके कारण अनैच्छिक रूप से वज़न बढ़ता है।

कैल्शियम
शोध से पता चला है कि कैल्शियम में तथा वजन घटाने में एक पारस्परिक संबंध है। हालाँकि अध्ययन के परिणाम विरोधी है कि कैल्शियम के पूरक और कैल्शियम से समृद्ध खाद्य पदार्थ वज़न कम करने में सहायक होते हैं। समर्थक दावे के साथ कहते हैं कि कैल्शियम वसा को तोड़ने और उसका संग्रहण करने में सहायक होते हैं।

क्रोमियम
वज़न कम करने के लिए क्रोमियम आवश्यक है क्योंकि वे शरीर में वसा और कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने में सहायक होते हैं। यह इन्सुलिन से ग्लूकोज़ बनाने का कार्य भी करता है तथा ऊर्जा उत्पन्न करता है।

कोलिन
तकनीकी रूप से कोलिन एक विटामिन नहीं है परन्तु यह विटामिन बी के पूरकों में एक आवश्यक पोषक तत्व है। वज़न को प्रभावी रूप से कम करने के लिए क्योंकि यह शरीर के वसा को कम करता है। इसके बिना वसा यकृत में फंस जाता है तथा वसा चयापचय में रूकावट डालता है।

जिंक
थायराइड को ठीक तरह से कार्य करने के लिए तथा इन्सुलिन को नियमित करने के लिए जिंक की आवश्यकता होती है। इनमें से किसी के भी कार्य में कमी आने पर चयापचय की प्रक्रिया में रूकावट आती है। अत: जिंक की कमी को टालकर आप अनचाहे वज़न को बढ़ने से रोक सकते हैं।

मैंगनीज़
मैंगनीज़ वज़न कम करने में सहायक होता है क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट को जलाने में सहायक होता है तथा चयापचय की प्रक्रिया को तीव्र करता है।

मैग्नीशियम
मैग्नीशियम की कमी से वसा प्रभावी र्रो से बर्न नहीं होता और इससे वज़न कम नहीं होता। यह शरीर की जलयोजन प्रणाली के साथ साथ ऊर्जा उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चयापचय की दर को उचित रखने के लिए आवश्यक है तथा इसके बिना यह बहुत कठिन है।



Click it and Unblock the Notifications
