Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल
नग्न होने के 10 सबसे बड़े फायदे
जिस समय आप अपने घर में घुसते हैं, सबसे पहला ख्याल आपको अपने कपड़ों से मुक्ति पाने तथा सिर को शावर के सामने ले जाने का आता है। बिना कपड़ों के नग्न होने का ख्याल आपको बहुत आराम पहुंचाता है, खासकर गर्मियों में।
यदि नग्न होने में कोई समस्या है, तो कपड़े कम से कम या ढ़ीले-ढ़ाले कपड़े पहनें। हो सकता है कि आपको शर्म महसूस हो, लेकिन नग्न होना बहुत ही अच्छा है। इसमें कुछ भी असभ्य नहीं है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो नग्न होकर सोना पसन्द करते हैं।
कुछ कारणों को यहां देखें कि कभी-कभार नग्न क्यों होना चाहिए। नग्न होने के पीछे होने वाले स्वास्थ्य कारणों को जानें

1: आपको विटामिन डी से भर देता है
हम हमेशा सूरज की किरणों के डर से सनस्क्रीन लगाये रहते है। सूरज केवल तभी नुकसान पहुंचाता है यदि आप लम्बे समय तक धूप में रहें। सुबह 10 से 15 मिनट तक सुबह की किरणों को शरीर में सोखें। इससे आपके शरीर में विटामिन डी का बनना बढ़ेगा तथा आपका मूड भी बेहतर हो जायेगा।

2: एक स्वस्थ त्वचा देता है
हमारी त्वचा को सांस लेने के लिए हवा की जरूरत होती है। खुद को तंग कपड़ों में कवर कर लेना आपकी त्वचा को कमजोर बनाता है, क्योंकि आपकी त्वचा उन विषाक्त पदार्थों को पुनःअवशोषित कर लेती है, जो पसीने के साथ बाहर आते हैं। नग्न होने पर शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करके आपकी त्वचा को सांस लेने का मौका मिल सकेगा।

3: नो 'रेड' मार्क्स
अपने कपड़ों से मुक्त होना आपको उन लाल निशानों से मुक्ति दिलाएगा जो आपकी कसी हुई ब्रा या पैंटी के इलास्टिक बैंड से शरीर पर पड़ जाते हैं। इसके अलावा, कुछ देर के लिए कपड़ों को हटा देने से आपके शरीर का रक्त परिसंचरण भी बेहतर होने में मदद मिलेगी।

4: स्वस्थ मस्तिष्क
एक अध्ययन के अनुसार - नंगे पांव चलना वयस्कों में अल्जाइमर के खतरे को भी कम करने में मदद करता है। नंगे पांव चलना या दौड़ना मस्तिष्क की सक्रियता बढ़ाने में भी सहायक होता है। डाँ सुनेसरा, जनरल फिजीशियन, मुम्बई का कहना है कि उत्तेजना, जो हमारे पैरों के तले से उत्पन्न होती है, हमारे मस्तिष्क को और अधिक न्यूरान कनेक्शन बनाने की प्रक्रिया को तेज करती है।इसके अलावा, यह मस्तिष्क की लोचशीलता को भी बढ़ानें में मदद करती है।

5: आपको आराम पहुंचाता है
नग्नता अवसाद, आत्म सम्मान में कमी तथा अन्य मानसिक समस्याओं के लिए चिकित्सकीय मालिश के समान है। नग्न होकर लेटना आपके रक्त प्रवाह को सुधारता है, आपके तंत्र को विषमुक्त बनाता है,और इस प्रकार आपको गरमाहट व स्वतन्त्रता प्रदान करता है।

6: संक्रमण के खतरे को कम करता है
कपड़ों के पसीने से भीग जाने पर, वे बैक्टीरिया के लिए एक प्रजनन भूमि हो सकते हैं, जो विभिन्न संक्रमणों को पैदा कर सकते हैं। नग्नता आपके इन हानिकारक बैक्टीरिया के जोखिम को कम करती है तथा व्यक्तिगत स्वच्छता को बनाए रखती है।

7: प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है
कसा हुआ इलास्टिक अंडरवियर पहनने से लिंग व जननांग क्षेत्र का रक्त प्रवाह बाधित हो सकता है। तंग अंडरवियर या कम कमर की जींस सीधे आपके लिंग पर दबाव डालती है, जो धीरे-धीरे उस क्षेत्र के तंत्रिका ग्राह्कों को मारती हैं और शुक्राणुओं की संख्या को कम करती है।

8. रक्त परिसंचरण में सुधार करती है
यह रक्त परिसंचरण में सुधार करती है तथा पेट के क्षेत्र के तनाव को भी कम करती है। चुस्त जांघिया रक्त परिसंचरण को रोक सकती है तथा त्वचा पर चकत्ते भी हो सकते हैं। स्वस्थ त्वचा तथा शरीर प्राप्त करने के लिए कभी-कभी नग्न होकर सोयें। नियमित रूप से, चुस्त कपड़ों को उतारकर ही सोएं। यदि आप असहज महसूस करते हैं, तो ढ़ीले-ढ़ाले कपड़े पहनें।

9. सेक्स की इच्छा में वृद्धि
नग्न होने से सेक्स की इच्छा बढ़ जाती है। जब आपकी खुली त्वचा बिस्तर के संपर्क में आती है, तो प्यार करने की इच्छा बढ़ जाती है। इसके अलावा, जब आपका पति/पुरूष आपको नग्न देखता है, तो वह आपके नजदीक आने से स्वयं को रोक नहीं सकता।

10. अच्छी नींद
एक अच्छी रात्रि नींद के लिए, कभी-कभार नग्न हो जाएं। बिना वस्त्रों के, आप मानसिक रूप के साथ-साथ शारीरिक रूप से स्वंय को आरामदायक महसूस करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
