Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
क्या होता है जब आप धूम्रपान करना छोड़ देते हैं
हालाँकि, धूम्रपान को एक बहुत ही खतरनाक और लत वाली आदत माना जाता है इसके बाद भी बहुत से लोग इसे तनाव दूर करने का ज़रिया बना लेते हैं। जिन लोगों ने धूम्रपान छोड़ने के लिए निकोटीन रिप्लेसमेंट तरीकों के एक होस्ट को अपना कर धूम्रपान छोड़ने पर विचार किया उनमें से कुछ ही सफल हुए हैं। यदि आप धूम्रपान छोड़ते हैं तो नीचे दी गई सूची आपका परिचय एक होस्ट के उन फायदों से करवाने वाली है जो आपका शरीर तब अनुभव करेगा जब आप धूम्रपान छोडेंगे।
1.धूम्रपान छोड़ने के सकारात्मक पहलू
• बढ़े हुए रक्तचाप का स्तर 20 मिनट में पुनः सामान्य स्तर पर आने लगेगा।
• लगभग 8 घंटे में रक्त के प्रवाह में कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर धीरे - धीरे कम हो जाएगा जिससे ऑक्सीजन अपने सामान्य स्तर पर आ जाएगी|
• दो दिनों में शरीर के अन्दर बढ़ी हुई निकोटीन की मात्रा सिस्टम को छोड़ देगी और स्वाद और गंध की संवेदना सामान्य हो जाएगी|

• 4 दिनों में, शरीर की ब्रोन्कियल ट्यूब को आराम मिल जाता है और आपकी ऊर्जा के स्तर में वृद्धि हो जाती है|
• 2 हफ्तों में, रक्त का परिसंचरण बेहतर हो जाएगा और अगले 10 हफ्तों तक इसमें निरंतर सुधार जारी रहेगा|
• 9 महीनों में, सांस की सभी परेशानियाँ ख़त्म हो जाती हैं और फेफड़ों की क्षमता में 10% की वृद्धि हो जाती है|
• 5 वर्षों में, आपका दिल और फेफड़े एक गैर धूम्रपान करने वाले व्यक्ति की तरह, दिल के दौरे और फेफड़ों के कैंसर के कम खतरे के साथ कार्य करने लगेगा|
2. छोड़ने के नकारात्मक पहलू
धूम्रपान छोड़ने के कुछ नकारात्मक पहलू नीचे सूचीबद्ध हैं जो शरीर के द्वारा मुख्य रूप से अचानक आए परिवर्तन को अपनाने की कोशिश का परिणाम होते हैं| ये लक्षण कुछ ही समय में गायब हो जाते हैं|
• पाचन सम्बन्धी परिवर्तन: धूम्रपान छोड़ने के तात्कालिक प्रभाव के रूप में अम्लता, अपच और जलन पैदा हो सकती है| साथ में पेट फूलना, बॉर्डर लाइन डायरिया, कब्ज और मतली की संभावना भी हो सकती है|
• श्वसन संबंधी परिवर्तन: क्योंकि अब शरीर हानिकारक टार से प्रदूषित नहीं होगा इसलिए श्वसन तंत्र पुनर्योजी प्रकार का हो जाएगा| इसके कारण साइनस में रक्ताधिक्य, सर्दी, आवाज या गला बैठना जैसी समस्याएँ हो सकती हैं|
• परिसंचरण संबंधी परिवर्तन: रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए हृदय अब तेजी से काम नहीं करता है, संतुलित परिसंचरण के कारण उंगलियों में झुनझुनी, चक्कर आना, मांसपेशियों में जकड़न और शरीर में तरल पदार्थ बढ़ जाना आदि जैसे कुछ अस्थायी दुष्प्रभाव शरीर में हो सकते हैं|
• मनोवैज्ञानिक और मानसिक परिवर्तन: निकोटीन में वाहनियों को सिकोड़ देने का गुण होता है और यह हृदय पर क्षमता से अधिक कार्य के लिए दबाव बनाकर इसे कमज़ोर कर देता है| इस स्थिति में जब हृदय सामान्य स्थिति में आने की कोशिश कर रहा हो तब थकान और उनींदापन जैसे अस्थायी साइड इफेक्ट हो सकते हैं|
नींद के पैटर्न में भी परिवर्तन होता है आप रैम (रिपीटेड आई मूवमेंट) में जाएँगे या लाईट-स्लीप मोड में| उसके बाद धूम्रपान सामान्य मानसिक अभिव्यक्ति के तरीके को दबा देता है, सपने देखना ही दिन के तनाव और समस्याओं से निपटने का एक मात्र रास्ता हो जाता है| धूम्रपान छोड़ना आपको कुछ समय के लिय चिड़चिड़ा बना सकता है|
पर अंत में धूम्रपान छोड़ने का आपका निर्णय आपकी जिंदगी को बचा सकता है| हाँलांकि आपके शरीर को बिना धूम्रपान की जीवनशैली के साथ सामंजस्य बिठाने में वक्त लगेगा और कुछ दुष्प्रभाव भी अवश्यंभावी हैं| पर, स्वस्थ जीवन शैली के विकल्पों के साथ आप अपने निर्णय पर अडिग रह सकते हैं और एक धूम्रपान मुक्त जीवन का आनंद ले सकते हैं|
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
