Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मसल्स बनाने के 15 आसान तरीके
आज कि व्यस्त ज़िन्दगी में हम अपने ही ऊपर ध्यान नहीं दे पते हैं। और अगर चाहें भी तो सही जानकारी की कमी की वजह से अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। आज कल टीवी पर तरह तरह के विज्ञापन आते हैं जो आपको अपनी मांसपेशियों को मज़बूत बनाने की दवाई बेच रहे हैं। फिर चाहे वह दवाई कैसी भी क्यों ना हों। बॉडी बिल्डिंग करने वालों के लिये 30 आहार
और यह दवाई कितनी नुकसान देह होती है यह आपने कभी सोचा है। इसलिए आज हम आपको मसल्स बनाने के कुछ ऐसे तरीके बातएंगे जो आप कम खर्च और घर पर ही आज़मा सकते हैं।

कैलोरी की मात्रा:
मांसपेशियों को मज़बूत बनाने के लिए सबसे पहले अपनी कैलोरी की मात्रा को बढ़ाएं क्योंकि जब आप कसरत करेंगे तो उसके लिए आपको कैलोरी की जरुरत पड़ेगी। ध्यान रहे कि आपको जितनी कैलोरी की जरुरत है उससे ज्यादा कैलोरी ना खाएं और किसी अच्छे स्वास्थ्य सलाहकार से बात करें।

कंपाउंड एक्सर्साइज़
इस एक्सर्साइज़ में एक से अधिक मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है। कंपाउंड एक्सर्साइज़ सबसे बढ़िया एक्सर्साइज़ है मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए। इसमें मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए वजन और तारों का उपयोग होता है।

सुबह एक्सर्साइज़ करें
सुबह एक्सर्साइज़ करने के बहुत फायदे होते हैं। जब आप सुबह खली पेट कसरत करते हैं तो यह आपकी मांसपेशियों ज्यादा मजबूत बनाती हैं।

डाइजेस्टिव एन्ज़ाइम
जब आपको अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाना हो तो, आपको वैसा ही भोजन भी खाना होगा जो आपके शरीर को ताक़त दे। क्यों कि आप एक्सर्साइज़ कर रहे हैं इसलिए आपको ऐसा भोजन खाना चाहिए जिसमें ज्यादा पोषक तत्व मजूद हों।

ज्यादा पानी पियें
खूब पानी पिए। अपने शरीर में पानी की कमी ना होने दें। काम से काम दिन में 10-20 गिलास पानी पियें।

पालथी मार कर बैठना
पालथी मार कर बैठना मांसपेशियों को मजबूत बनाने में बहुत सहायक है, लेकिन अगर आप गलत तरीके से बैठे तो आपके घुटनों में समस्याएं हो सकती हैं।

डेडलिफ्ट्स करें
डेडलिफ्ट्स मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद करती हैं, इसमें रोज़ वजन उठाया जाता है। मांसपेशियों को मजबूत बनाने में वजन उठाना बहुत जरुरी है।

प्रोटीन:
मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। जिम जाने वाले लोगों को मांसपेशियों की काफी कसरत करनी पड़ती हैं, इसे ध्यान में रखते हुए प्रोटीन अधिक लेना चाहिए। अंडे, चिकन, मछली, स्प्राउट्स और दालें आदि का सेवन करें। सप्लीमेंट आदि से अच्छा है कि प्राकृतिक स्रोतों का सेवन करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पियें। इसके साथ ही नारियल का पानी भी फायदेमंद।

सही तरीका
मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए वजन प्रशिक्षण जरुरी है लेकिन उसके साथ सही तरीके से करने वाले व्यायाम भी जरुरी हैं।

व्यायाम के बाद खाना
कार्बोहाईड्रेट और प्रोटीन मांसपेशियों की मजबूती के लिए अच्छे होते हैं। कार्बोहाईड्रेट अमीनो एसिड बनता है जिसे इंसुलिन बनता है और इसे मांसपेशियों को ताकत मिलती है।

नींद
आपके शरीर को कम से कम आठ घंटे की नींद की जरुरत है, जिसे आप दूसरे दिन के उसी जोश के साथ व्यायाम कर सके।

मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भोजन
मीट मांसपेशियों को मजबूत बनाने का एक अच्छा स्त्रोत हो सकता है। मीट में काफी प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में काफी सहायक होता है। मीट में चिकन का मीट शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

फैट आहार में जरूर लें
फैट हमारे लिए बहुत जरुरी है इसमें आप नट्स और फिश खा सकते हैं जो आपको शक्ति देगीं।

कार्डियो की जरूरत
कार्डियो को भी अपने व्यायाम में शामिल करें इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी।

याद रखें कि बॉडीबिल्डिंग में समय लगता है
बॉडीबिल्डिंग एक दिन में नहीं हो सकती है। यह एक लंबी प्रक्रिया यह जिसमें बहुत समय देने के बाद ही आपको फरक नज़र आएगा। अगर आप ने अभी अभी शुरू कि है बॉडीबिल्डिंग तो सबसे पहले बुनियादी बातों को अच्छी तरह से सीखें।



Click it and Unblock the Notifications
