Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अदरक की चाय के 8 फायदे
अदरक की चाय न सिर्फ आपको अच्छी लगेगी, बल्कि यह ठंड के दौरान होने वाली कई समस्याओं से भी आराम दिलाएगी। यानी कि अदरक की चाय को दवाई के रूप में भी देखा जा सकता है।
एक बार चाय बना लेने के बाद आप अदरक के स्वाद को छिपाने के लिए इसमें पिपरमेंट, शहद और नींबू मिला सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि क्यों आपको अदरक की चाय का सेवन करना चाहिए।
अदरक वाली चाय के स्वास्थ्य लाभ

मतली से आराम पहुंचाए
कहीं सफर करने से पहले एक कप अदरक की चाय पीने से मोशन सिकनेस से होने वाली उल्टी नहीं होगी। साथ ही आप मतली होने पर भी एक कप चाय से इससे आराम पा सकते हैं।

पेट को रखे दुरुस्त
अदरक की चाय पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ फूड के अब्सॉर्प्शन को बढ़ाती है और बहुत ज्यादा खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा दिलाती है।

जलन को कम करे
अदरक में जलन को कम करने का गुण पाया जाता है, जिससे यह मसल और जोड़ों की समस्या का एक बेहतरीन घरेलू उपचार बन जाता है। इसके अलावा अदरक की चाय पीने से जोड़ों के जलन को सोखने में भी मदद मिलती है।

सांस लेने संबंधी समस्या से निजात
ठंड के समय नाक बंद होने पर अदरक की चाय काफी असरदार होती है। वातावरण की एलर्जी से होने वाले सांस संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक की चाय का सेवन करें।

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए
अदरक की चाय में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल्स और अमीनो एसिड ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे कार्डियोवेस्कुलर समस्या की संभावना कम हो जाती है। साथ ही अदरक अर्टरी पर फैट को जमा होने से रोकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा नहीं रहता है।

मासिक धर्म की परेशानी से आराम दिलाए
जो महिलाएं मासिक धर्म के क्रैंप से जूझ रहीं हैं, वह अदरक की चाय का सेवन कर सकती हैं। एक तौलिए को गर्म अदरक की चाय में डुबा कर लोअर एब्डोमेन पर लगाएं। इससे दर्द से निजात मिलेगा और मसल्स रीलैक्स होंगे। साथ ही शहद के साथ अदरक की चाय का सेवन करें।

इम्यूनिटी को मजबूत करे
अदरक में बड़ी मात्रा में एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे आपका इम्यूनिटी मजबूत होगा।

तनाव से राहत दिलाए
अदरक की चाय में शांत करने का गुण पाया जाता है, जिससे आपका तनाव कम होगा। ऐसा अदरक के स्ट्रांग एरोमा और हीलिंग प्रोपर्टीज के कारण होता है।



Click it and Unblock the Notifications
