Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
स्वास्थ्यवर्धक जीवन के लिए रामदेव के 8 योगासन
क्या आपने कभी वजन कम करने की कोशिश की है और उसमें विफल हुए हैं? ऐसा सभी के साथ होता है, लोग बाले काले करने की दवा लेते हैं, हजार नुस्खे अपनाते हैं लेकिन कोई फायदा नहीं होता है और आखिर में झल्लाकर सब कुछ छोड़ देते हैं। लेकिन अगर आपको अपनी बॉडी को हेल्दी बनाएं रखना है तो योगा सबसे अच्छा, सस्ता और आसान तरीका है। क्या आपको योगा के बारे में जानकारी है? सुंदर त्वचा पाने के लिये अपनाइये बाबा रामदेव के ये नुस्खे
अगर आप भारत में रहते हैं तो आपने रामदेव बाबा के बारे में पक्का सुना होगा। रामदेव एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होने योगसाधना को आगे बढ़ाया और उसका काफी प्रचार-प्रसार किया। रामदेव कई योग विद्याओं को लोगों को बताते है, जिससे जनता को काफी लाभ मिलता है। वजन घटाने से लेकर बाल काले करने तक के योगा, कारगार होते हैं। किसी प्रोडक्ट को इस प्रकार के लाभ प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल करने से अच्छा है कि आप योगासन के बारे में जानकारी लें। तो आइए जानते है बाबा रामदेव के विशेष 8 योगासन :

1. वज्रासन या डायमंड आसन :
वज्रासन करने से शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह होता है और शरीर के ऊपरी हिस्से में ज्यादा ऊर्जा संचरित होती है। इस आसन को करने से पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है और बात झड़ने की समस्या भी दूर होती है।

2. अर्द्धचंद्रासन :
इस योग को सदैव अच्छा दिखने के लिए किया जाता है, इसे करने से शरीर का ऊपरी और निचला हिस्सा चमकता है। जिन महिलाओं का शरीर आकर्षक नहीं होता है, उनके लिए यह आसन लाभप्रद है। इसके करने से बैक फैट कम होता है और छरहरापन आता है। अगर आपकी रीढ़ की हड्डी में दर्द होता है और पाचन क्रिया में दिक्कत है तो यह आसन न करें

3. बधाकोनासन :
बधाकोनासन, जांघों के फैट को दूर करता है और शरीर को छरहरा बनाता है। अगर आपको पीठ में दर्द होता हों, तो इस आसन को कतई न करें। पीरियड्स के दौरान भाी इस आसन को नहीं करना चाहिए। होती है और शरीर का निचला हिस्सा मजबूत हो जाता है।

4. अधोमुख श्वानआसन :
इस आसन को करने से तनाव दूर होता है और रिलेक्स मिलता है। इसे करने से ब्लड़ सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।

5. उस्त्राासन :
इस आसन को करने से ब्रेन तक रक्त का संचार अच्छी तरह होता है, माहवारी के दौरान होने वाले दर्द में आराम मिलता है और तनाव भी दूर होता है।

6. कपालभाति प्राणायाम :
इसे करने से सांस सम्बंधी विकार दूर हो जाते है और पाचन क्रिया भी दुरूस्त हो जाती है। यह सबसे अच्छा आसन माना जाता है। इससे वजन भी कम हो जाता है।

7. ब्रिज पोज :
ब्रिज पोज या सेतुबंधासन, एक अच्छा आसन है जिसे करने से जांघे छरहरी और पेट स्वस्थ हो जाता है। इससे गर्दन भी लम्बी हो जाती है और ब्लड़ प्रेशर में भी आराम मिलता है। इसे करने के लिए चटाई पर बैठ जाएं और पैरों को फर्श पर सपाट रखें। गर्दन और सिर को नीचे रखें और बाकी शरीर को हवा में उठा दें। ऐसा करने के लिए दीवार का सहारा लें। या सपोर्ट लेने के लिए हाथों का सहारा लें। ज्यादा वजन होने पर न करें, वरना चोट भी लग सकती है।

8. विल्लो पोज :
यह पोज, एब्स के लिए सबसे अच्छा होता है। इसे करना भी बहुत आसान होता है। इसके करने के लिए सीधे खड़े हों और अपनी भुजाओं को सीधा करें। बाएं पैर को मोढ़े और सीधी जांघ पर रखें। सांस लें और छोड़ें। फिर ऐसा ही सीधे पैर के साथ करें। दिन में 15 से 20 मिनट तक हर बार 3 से 5 बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
