Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
मासिक धर्म के बारे में 9 आम मिथक
समीरा ने अपने बॉस को फोन किया और एक दिन की छुट्टी के लिए पूछा। क्यों? यह उसकी माहवारी का पहला दिन है और किसी भी अन्य सामान्य लड़की की तरह वह भी कमज़ोर और सुस्त महसूस कर रही है। वह दफ्तर या किसी पार्टी में भी नहीं जाना चाहती। वह खरीदारी, कसरत और ऐसे सभी कार्यों के लिए मना कर रही है।
जानें क्यों होता है अनियमित पिरीयड
यहाँ माहपारी से संबंधित कुछ मिथक दिए जा रहे हैं जिनके बारे में प्रत्येक महिला को पता होना चाहिएः

1. मासिक धर्म से शरीर कमज़ोर होता है
यह बिल्कुल भी सत्य नहीं है; आपका शरीर खून की कमी से कमज़ोर नहीं होता है। यह सत्य है कि आपके शरीर में 150मि.ली. रक्त की कमी होती है जो केवल 4-6 चम्मच होता है। लेकिन, अगर आपके अंदर खून की कमी है तो यह स्थिति अलग होती है।

2. माहवारी रक्त गंदा होता हैः
नहीं महिलाओं! मासिक धर्म चक्र के दौरान का रक्त नियमित रूप से बहने वाले खून के समान ही होता है। इसमें बदबू नहीं होती है; और न ही इसमें कुछ असामान्य होता है। याद रखें!

3. कोई व्यायाम नहींः
यह एक व्यर्थ मिथक है। आप वर्कआउट कर सकते हैं , यहाँ तक कि थकाने वाले भी। लेकिन, अगर आप योग करते हैं तो स्ट्रैचिंग और गहरी साँस वाले आसन न करें। आप स्विमिंग कर सकते हैं, यहाँ तक कि समुद्र में भी। चिंता न करें, अगर किसी भी तरह खून लीक हो गया तो शार्क आपको अपना भोजन नहीं बनाएंगी।

4. सेक्स से बचेंः
यदि आप असहज महसूस करती है तो संभोग से बचना चाहिए। लेकिन, यदि आप और आपका पार्टनर ठीक है तो आराम को भूल जाएं। जानती है इससे क्या होगा? मिलने वाली तृप्ति आपको गंभीर ऐंठन से राहत प्रदान करेगी।

5. मासिक धर्म ऐंठनः
यह महिलाओं के सामने आने वाली सबसे महत्वपूर्ण समस्या है। पहले दिन, गंभीर दर्द सामान्य है और इसे आप चॉकलेट खाकर कम कर सकती है। मेरा विश्वास करें, यह वाकई काम करता है। अगर यह दर्द बाकी के दिनों में भी बना रहता है तो किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

6. चिंता न करें, आप गर्भवती नहीं होंगीः
यह एक मिथक है। मासिक धर्म आपकी प्रजनन प्रणाली को नहीं रोकता है। आप मासिक धर्म के दौरान गर्भवती हो सकती हैं। अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए कंडोम का इस्तेमाल अथवा गर्भनिरोधक गोलियाँ लेना बेहतर होगा।

7. बाल न धोएंः
किसने ऐसा कहा???? मासिक धर्म के दौरान शैम्पू इस्तेमाल न करने का वास्तव में कोई कारण नहीं है। आप अपने बाल धो सकती हैं, बाल कटवा सकती हैं, हेयर स्पा ले सकती हैं, बालों में कलर कर सकती हैं और बालों को स्ट्रेट भी करवा सकती हैं।

8. यह न खाएंः
यह एक मिथक है। इन दिनों में कुछ भी खाना न छोड़ें। आप अपनी पसंद का कुछ भी खा सकती है। इन पाँच दिनों के लिए किसी स्पेशल डाइट चार्ट के अनुसार खाना आवश्यक नहीं है।

9. 28 दिनों का चक्र
मसिक धर्म का चक्र महिला के शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। 28 दिनों का चक्र केवल एक औसत समय है।



Click it and Unblock the Notifications