Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
प्रोस्टेट कैंसर से बचने के 9 तरीके
छः में से एक आदमी में उसके जीवन काल के दौरान प्रोस्टेट कैंसर रोग की पहचान की जाती है और 2012 में कार्बन 241,000 पुरुष अपने चिकित्सक से यह शब्द सुनेंगे। प्रोस्टेट कैंसर को सामान्यतः बुढ़ापे की बिमारी के रूप में देखा जाता है पर असलियत यह है कि यह खासकर अमेरिका में कम उम्र के पुरुषों में भी पाया जाने लगा है।
READ: प्रोस्टेट ग्रंथि को बढ़ने से रोकने के 9 तरीके
और सम्भवतः आपका डॉक्टर आपसे कहेगा कि शुरूआती स्टेज में प्रोस्टेट कैंसर का उपचार सम्भव है, आप उन लोगों से पूछताछ कर सकते हैं जिनको प्रोस्टेट कैंसर हुआ हो और जिनकी ज़िंदगी पहले की तरह नहीं रह जाती है।
पुरुषों को भी होता है ब्रेस्ट कैंसर
कैंसर उपचार के साइड एफेक्ट में लिंग के खड़े होने में शिथिलता और नित्य कर्म पर नियंत्रणहीनता और यह डर कि कैंसर फिर से हो जाएगा हमेशा बना रहता है.। पर कुछ उपाय हैं जो हर एक पुरुष कर सकता है ताकि उसका प्रोस्टेट स्वास्थ्य बना रहे और प्रोस्टेट कैंसर न हो।
इन्हें खाने से बढ़ सकता है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा
यहाँ पर प्रोस्टेट कैंसर से बचने के लिए 9 उपाय बताये गए हैं:

प्रोस्टेट कैंसर की जांच करवाएं:
हालांकि इस बात पर काफी विवाद रहा है कि क्या पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर की जांच समय समय पर करवानी चाहिए? पर सच्चाई यह है कि पुरुषों को यह जानने का हक़ है अगर वह बिमारी की चपेट में आ सकते हैं। पीएसए जांच और डिजिटल रेक्टल जांच द्वारा किसी भी उम्र के पुरुष के बारे में प्रोस्टेट स्वास्थ्य को लेकर जानकारी मिलती है और फिर वह अपनी चिकित्सा के बारे में सोच सकते हैं।

ऐसा भोजन करें जो कैंसर को मारे:
हर उस समय जब आप खाना खा रहे हों आप प्रोस्टेट कैंसर से बच सकते हैं। आपको सिर्फ उन भोजन का चुनाव करना होगा जो कैंसर को मारते हों। सामान्यतः कैंसर को मारने वाले भोजन दुर्लभ नहीं होते, यह ऐसे आइटम हैं जो आप अपने खाने में डाल सकते हैं। प्रयोग के बाद पता चला है कि पत्तेदार सब्जियां जैसे फूल गोभी, ब्रॉकली, करमसाग, बंदगोभी में कैंसर को मारने वाले यौगिक पदार्थ 'ग्लुकोसिनोलेट' पाये गए हैं। जब यह सल्फर युक्त पदार्थ टूटते हैं तो फाइटो न्यूट्रिएन्ट बनते हैं जो कैंसर बनने से रोकता है।

सर्वोत्तम प्रोस्टेट स्वस्थ्य के लिए पूरक लें:
पौष्टिक खाने के साथ पूरक लेने से आप स्वस्थ प्रोस्टेट पा सकते हैं जिसका यह मतलब है कि बढ़े हुए प्रोस्टेट और प्रोस्टैटिटिस से बचा जा सकता है। यह दो लक्षण हैं जो पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर होने की सम्भावना को बढ़ा सकता है। तब तक न रुकें जब तक आप प्रोस्टेट समस्या के लक्षण को अपने आप में न देखने लग जाएँ जैसे पेशाब की अत्यावश्यकता, ज़्यादा पेशाब लगना या पेड़ू का दर्द। रोकथाम सबसे अच्छा उपचार है।

ऐसे खाने से बचें जो प्रोस्टेट कैंसर का कारण बन सकता है:
मांस का टिक्का ग्रिल पर रखने से पहले यह सोचें: क्या यह वह खाना है जिससे प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है? हालांकि, ऐसे कई भोजन हैं जो प्रोस्टेट स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए खाया जा सकता है, कुछ ऐसे भोजन भी हैं जिनको खाने से बचना चाहिए। उन भोजन को पहचानना जो प्रोस्टेट कैंसर को पैदा कर सकते हैं प्रोस्टेट कैंसर से बचने का अच्छा उपाय हो सकता है। प्रोस्टेट कैंसर से बचने के लिए रेड मीट और संसाधित मीट खाने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा माना गया है कि इनको खाने से कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है।

प्रोस्टेट कैंसर से बचने के लिए ग्रीन टी पीएं:
जो पुरुष ग्रीन टी पीते हैं उनमें प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क काफी कम होता है और उनका प्रोस्टेट स्वास्थ्य अच्छा रहता है। अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में ग्रीन टी को शामिल करने से आपके प्रोस्टेट स्वास्थ्य पर काफी अच्छा असर पड़ेगा। गर्म ग्रीन टी किसी भी समय के खाने के साथ लिया जा सकता है। आइस्ड ग्रीन टी और ग्रीन टी स्मूदी बना कर भी पीया जा सकता है।

उन केमिकल या टोक्सिन से बचें जो कैंसर पैदा कर सकते हैं:
वह दिखाई नहीं देते पर वह आपके आस पास हैं और काफी खतरनाक भी- केमिकल और टोक्सिन जो आप में प्रोस्टेट कैंसर के रिस्क को बढ़ा सकते हैं।एनवायर्नमेंटल कैंसर रिस्क पर प्रेसिडेंट कैंसर पैनल रिपोर्ट के अनुसार, "ऐसे कैंसर जो पर्यावरण से प्रेरित होते हैं उनका बुरी तरह से कम कम आंकलन होता है।" आपको इस बात का आंकलन करना चाहिए कि इन केमिकल और टोक्सिन से आपका एक्सपोज़र हो सकता है जो प्रोस्टेट कैंसर पैदा कर सकता है।

प्रोस्टेट कैंसर से बचने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड वाली मछली खाएं:
क्या आप सप्ताह में एक बार ऐसा खाना खाना चाहेंगे जिससे आपका प्रोस्टेट कैंसर होने का रिस्क 63 प्रतिशत कम हो जाएगा? यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया, सन फ्रांसिस्को के द्वारा एक खोज में पता चला कि ऐसे पुरुष जो ओमेगा 3 फैट वाली मछली खाते थे उनमें प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क कम पाया गया। ओमेगा 3 फैटी एसिड वाली मछलियों में ईपीए और डीएचए होता है जो प्रोस्टेट कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

प्रोस्टेट कैंसर से बचने के लिए साधना करें:
प्रोस्टेट कैंसर से बचने के लिए साधना कैसे मदद कर सकता है? आप अपने मन की शक्ति और उसका आपके रोगक्षम तंत्र पर प्रभाव को सवाल के घेरे में न रखें। आपको लगता होगा कि साधना से सिर्फ आपको शान्ति मिलती है और तनाव कम होता है पर ऐसा पाया गया है कि साधना से कई और लाभ भी हैं। कई एक्सपर्ट का मानना है कि तनाव के कारण भी कैंसर हो सकता है।

प्रोस्टेट कैंसर से बचने के लिए व्यायाम करें:
आपको शायद पता है कि व्यायाम से आपके दिल और वज़न पर प्रभाव पड़ता है, पर क्या आपको पता है कि अगर आप ज़यादा व्यायाम करते हैं तो आपमें प्रोस्टेट कैंसर होने के रिस्क कम होते हैं? व्यायाम से आपके प्रोस्टेट स्वास्थ्य पर अच्छा लाभ होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया, सन फ्रांसिस्को के द्वारा एक खोज में पता चला कि ज़्यादा व्यायाम से प्रोस्टेट कैंसर के बढ़ने को रोका जा सकता है। दूसरे खोज से पता चला है कि शारीरिक गतिविधि से प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क 19 प्रतिशत तक कम हो जाता है और कुछ ने यह भी कहा है कि व्यायाम से प्रोस्टेट कैंसर से बाहर निकलने में भी काफी मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
