Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रेड वाइन, डार्क चॉकलेट से कैंसर का खतरा
(आईएएनएस)| 'रेड वाइन' का सेवन करने वालों के लिए यह बात बेहद हैरानी वाली साबित हो सकती है कि डार्क चॉकलेट, रेड वाइन और बेरीज कैंसर का खतरा कम करने की दृष्टि से लाभप्रद नहीं है। एक शोध में यह खुलासा हुआ है कि जिन चीजों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, वे चीजें दिल की बीमारियों, कैंसर और मौत के खतरे को कम करने में विफल होती हैं।
रेड वाइन, डार्क चॉकलेट और बेरीज में रेसवरैट्रॉल नामक पदार्थ पाया जाता है। ब्यूटी वल्ड में छाया रेड वाइन फेशियल

जो लोग रेसवरैट्रॉल युक्त खाद्य पदार्थो का अधिक सेवन करते हैं, उनकी आयु कम होती है और उनको हृदय रोग और कैंसर का खतरा कहीं अधिक होता है। जबकि कम मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट युक्त चीजें खाने-पीने वालों की आयु अपेक्षाकृत अधिक होती है।
जॉन्स हॉपकिंस युनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर रिचर्ड डी. सेंबा ने कहा, "पहले यह समझा जाता था कि जिन चीजों में एंटीऑक्सीडेंट, रेसवरैट्रॉल होता है, वह स्वास्थ्य के हिसाब से फायदेमंद होती हैं। लेकिन शोध में हमने ऐसा कुछ नहीं पाया।"
लेकिन एक तथ्य यह भी सामने आया है कि नकारात्मक परिणामों के बावजूद रेड वाइन, डार्क चॉकलेट और बेरीज के सेवन से कुछ लोगों में सूजन की समस्या कम हो जाती है और यह दिल की सुरक्षा के लिए कारगर साबित होता है।
यह अध्ययन जर्नल जेएएमए इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
