Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
इन प्राकृतिक नुस्खों से पाएं अच्छी नींद
एक स्वस्थ दिनचर्या के लिए अच्छी नींद लेना काफी महत्वपूर्ण है। यह कई तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारियों का इलाज भी है। अक्सर आपके साथ ऐसा होता होगा कि आप सोने की कोशिश करते होंगे पर सो नहीं पाते होंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक नुस्खे बता रहे हैं जिससे आपको सोने में मदद मिलेगी।
मेलाटोनीन: यह एक हार्मोन है जो प्राकृतिक रूप से हमारे शरीर में बनता है। आप चाहें तो इसे पिल की शक्ल में खरीद भी सकते हैं। आमतौर पर 3 से 5 मिलीग्राम मेलाटोनीन रात भर आराम से सोने के लिए काफी होता है। पर ध्यान रहे कि आप इसे आदतों में शुमार न करें। इसका इस्तेमाल तभी करें जब यह बहुत जरूरी हो, अन्यथा इससे शरीर में मेलाटोनीन का निर्माण प्रभावित हो सकता है। इस सप्लीमेंट का इस्तेमाल तब करना चाहिए जब आप हवाई जहाज से सफर कर रहे हों, या बस में हो या फिर कैंपिंग कर रहे हों। अगर आसपास बहुत ज्यादा शोर शराबा है तो आप इस सप्लीमेंट की मदद से अच्छी नींद ले सकते हैं।

एक्सरसाइज: आप सोच रहे होंगे कि अच्छी नींद के लिए एक्सरसाइज करना एक सामान्य बात है। पर यकीन मानिए, ज्यादातर लोगों को नींद और एक्सरसाइज में अंतरसंबंध पता नहीं होता है। बात बेहद साधारण है, जब आप शाम के समय एक्सरसाइज करेंगे तो थकान की वजह से जल्दी सो जाएंगे और नींद भी अच्छी आएगी। इतना ही नहीं, नियमित एक्सरसाइज से हमारा स्वास्थ भी ठीक रहता है और मोटापा भी दूर रहता है। इन दोनों का संबंध अच्छी नींद से होता है। अगर आप नींद, एक्सरसाइज और डाइट के बीच संबंधों के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो नेशनल स्लिप फाउंडेशन के आर्टिकल को पढ़ें। गर्भावस्था के दौरान कैसे सोएं अच्छी नींद
केमोमाइल टी: इस हर्बल औषधि का इस्तेमाल लंबे समय से अच्छी नींद के लिए चाय के रूप में किया जाता रहा है। केमोमाइल की क्षमता को लेकर कुछ वैज्ञानिक शोध भी किए गए हैं। एक जर्मन शोध में नींद, पेट और त्वचा पर इसके प्रभाव का अध्ययन किया गया है। गर्भवती महिलाओं को इसके इस्तेमाल से पहले डाक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए, क्योंकि यह मिसकरेज का कारण बन सकता है।
पढऩा और लिखना: हालांकि इसके बारे में वैज्ञानिक तर्क कुछ कम हैं, पर कई लोग सोने से पहले पढ़ने या लिखने को तवज्जो देते हैं। लिखने से आपके दिमाग को सुकून पहुंचता है। मन में अगर किसी तरह की भावनाएं घुटन पैदा कर रही होती है वे लिखने के बाद बाहर आ जाती हैं। अगर आप इस विधि को अपनाना चाहते हैं तो दो हफ्ते तक सोने से पहले लिखने और पढ़ने की अदला बदली करें। हर रात सिर्फ आधे से एक घंटे तक ही ऐसा करें और सीमा से बाहर न जाएं। भले ही आपका नावेल कितनों ही रोमांचक क्यों न हो।
वालेरियन: केमोमाइल की तरह इस प्राकृतिक पौधे का इस्तेमाल भी आदि काल से अच्छी नींद के लिए किया जा रहा है। खासकर अनिद्रा के शिकार लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।
खाना और पीना : चेरी, मछली, शराब और विस्की: कई शोध से यह बात सामने आई कि नींद के लिए चेरी और मछली काफी फायदेमंद होती है। चेरी में बड़ी मात्रा में मेलाटोनीन पाया जाता है, जिससे यह अच्छी नींद में मददगार साबित होता है।
इतना ही नहीं मछली के साथ सफेद शराब और विस्की के साथ चेरी भी काफी फायदेमंद होता है। शोध से यह बात भी सामने आई है कि संयमित मात्रा में शराब के सेवन से भी नींद आती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
