Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
प्राकृतिक रूप से शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालने के तरीके
शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए आवश्यक है कि उससे विषाक्त पदार्थो को बाहर निकाला जाएं। अस्वास्थकर भोजन और अनियमित जीवन शैली के कारण, शरीर में काफी मात्रा में टॉक्सिन जम जाता है जो नुकसान पहुंचाता है। जो लोग धूम्रपान या शराब का सेवन करते है उनके शरीर में टॉक्सिन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसके होने से शरीर के अंग खराब होने का ड़र रहता है और अंगों की क्रियाविधि पर भी असर पड़ता है। इसलिए शरीर से विषाक्त पदार्थो का बाहर निकलना आवश्यक होता है और यह प्रक्रिया प्राकृतिक तरीके से की जाएं तो ज्यादा बेहतर रहता है।
भूख को दबाने वाले 20 प्राकृतिक भोजन
शरीर से टॉक्सिन को निकालने के कई फायदे होते है। इससे वजन बढ़ता है, मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया दुरूस्त रहती है और दिमाग तनाव मुक्त रहता है। शरीर में टॉक्सिन न होने पर प्रतिरक्षा क्षमता में भी बढ़ोत्तरी होती है। शरीर से विषाक्त पदार्थो को निकालने के कई तरीके होते है कई प्राकृतिक होते है और कई मेडीकल ट्रीटमेंट के द्वारा किए जाते है। टॉक्सिन को निकालने के प्राकृतिक तरीके सस्ते, प्रभावी और अच्छे होते है। जो कि निम्म प्रकार हैं :

1) शहद, नींबू और गर्म पानी
यह तरीका काफी पुराना और कारगर है। गुनगुना पानी लीजिए, उसमें एक चम्मच शहद और थोड़ी सी नींबू की बूंदे डालिए और अच्छे से मिलाकर सुबह-सुबह खाली पेट पी लीजिए। ऐसा हर दिन करें। इससे शरीर को लाभ मिलेगा और टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे।

2) एलोवेरा जूस
एलोवेरा जूस के कई स्वास्थ्य लाभ होते है। इसके सेवन से शरीर से टॉक्सिन भी निकल जाता है। हर दिन एक ग्लास एलोवेरा जूस पिएं, इस जूस को सुबह या शाम के समय पिएं, ताकि यह ज्यादा लाभ दें। नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।

3) लहसून जूस
लहसून, एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसमें कई एंटी-माइक्रोबाइल गुण भी होते है। आप चाहें तो लहसून को कच्चा या सब्जी में डालकर खा सकते है और चाहें तो इसका रस निकाल कर पिएं। रस निकालकर पीने से ज्यादा लाभ मिलता है। लहसून के जूस से पाचन क्रिया दुरूस्त होती है और मेटाबोल्जिम भी अच्छा होता है। इसे काफी जल्दी टॉक्सिन निकल जाता है।

4) फाइबर फूड्स
प्राकृतिक रूप से शरीर से टॉक्सिन निकालने के लिए फाइबर फूड्स को खाएं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और पाचन क्रिया भी अच्छी होती है। हर दिन खुराक में फाइबर फूड्स को अवश्य खाना चाहिये। फाइबर फूड्स में कच्ची सब्जियां, फल, साबुत अनाज और चावल शामिल होते है। इनमें शरीर से टॉक्सिन निकालने की क्षमता अद्भुत होती है।

5) हर्बल टी
ग्रीन टी, ब्लैक टी, दालचीनी टी और अन्य हर्बल टी, शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करती है। हर दिन सुबह-सुबह हर्बल टी पिएं।



Click it and Unblock the Notifications