Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
क्या जरुरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए हानिकारक है?

हमारे शरीर को सक्रिय रखने के लिए 8 घंटों की नींद काफी है। परंतु कुछ लोगों को नींद इतनी प्यारी होती है कि वे अपने विस्तर से निकलने का नाम ही नहीं लेते। वैसे कुछ लोगों के लिए यह काम से छुटकारा पाने का एक सरल तरीका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह लेटे-लेटे अपने ख्वाबों की दुनिया में खोने का तरीका आपके लिए नुकसादायक साबित हो सकता है।
अक्सर जब हमारे पास करने के लिए कोई काम ना हो तब हम देर तक सोते रहते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि अधिक सोने वाले व्यक्ति ज्यादा सुस्त तथा अपने रोज़मर्रा के कामों को ठीक से नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा, वे हृदय रोग एवं अन्य कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बेहतर है कि आप इस आदत से छुटकार पा लें। अतः अधिक सोने से होने वाले साइड इफेक्ट आप में भी नज़र आने लग जाएंगे। रात को देर से सोने पर पड़ते हैं ये बुरे स्वास्थ्य प्रभाव
क्या जरुरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए नुकसानदायक है?

मधुमेह
अध्ययनों का कहना हैं कि जो लोग 9 घंटों से अधिक समय के लिए सोते हैं उन्हें मधुमेह होने की संभावना अधिक होती है।

आपके जीवन को असक्रिय बनाता है
अधिक नींद करने के कारण आप सुस्त रहते हैं तथा आपके शरीर की उर्जा वसा में तबदील हो जाती है। यह असक्रियता आपके मोटापे को बढ़ाती है।

मोटापा
जैसे कि ऊपर कहा गया है कि असक्रियता मोटापे का कारण है। अध्ययनों के अनुसार, अधिक नींद करने वाले व्यक्तियों में मोटापे का खतरा 21 प्रतिशत बढ़ जाता है।

सिर दर्द
सुकून की नींद किसे प्यारी नहीं होती लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सुकून आपके सिर दर्द का कारण बन सकता है। अधिक सोने का सीधा असर आपके मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर पर पड़ता है जिसके कारण आपको सिर दर्द की परेशानी होती है।

कमर दर्द
घंटों तक सीधे लेटे रहने से हमारी कमर अकड़ जाती है। कुछ समय बाद हमारी नसें सिकुड़ने लगती है तथा इनमें खून का दौरा भी ठीक से नहीं होता है। यह आगे चलकर एक बड़ी समस्या बन सकती है।

अवसाद
कुछ लोग अवसाद के कारण भी अधिक सोना पसंद करते हैं। इस तरह कमरे में बंद होकर सोते रहने से आप मसलों को हल नहीं कर पाएंगे।

हृदय रोग
अधिक सोना आपके हृदय के लिए भी हानिकारक हो सकता है। अध्ययनों के अनुसार, अधिक घंटों तक सोने वाले व्यक्तियों को हृदय रोग होने की संभावना अधिक होती है।

स्लीप ड्रंगकनेस
अगर आप स्लीप ड्रंगकनेस का शिकार हो जाते हैं तब आपका मन जागते हुए भी सोई हुई अवस्था में रहता है। इसी वजह से अधिक सोना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।



Click it and Unblock the Notifications