Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
पेट के फैट को कम करने के 10 तरीके
पेट का फैट कम करना किसी के लिए भी चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है। हालांकि मुख्य समस्या होती है गलत तरीका अपनाने से। क्या आपने पेट का फैट कम करने का मन बना लिया है? आइए हम आपको पेट का फैट कम करने के 10 सबसे अच्छे तरीके के बारे में बताते हैं।
लोग अपने वजन को कम करने के लिये ना जाने क्या क्या नहीं करते मगर फिर भी उनका वजन कम होने का नाम ही नहीं लेता। आइये जानते हैं उन तरीको के बारे में जिनसे आप अपना वजन कम कर सकते हैं। मगर इन तरीको को नियमित रूप से आजमाना चाहिये, नहीं तो कोई लाभ नहीं मिलेगा।
गर्म पानी से शहद ले कर घटाएं वजन

1. सही खाएं
पेट के फैट को कम करना 80 प्रतिशत सही खाने पर निर्भर करता है। मैक्रो और माइक्रो न्यूट्रीअंट्स के साथ स्वस्थ और संतुलित आहार लें। सबसे महत्वपूर्ण यह कि फास्ट फूड से तौबा करें। जहां तक हो सके घर पर तैयार भोजन ही खाएं। अगर आपके पास समय का अभाव है तो कच्चे फल व सब्जी या भांप से पकी सब्जियां खाएं।

2. पानी पीएं
कई लोग प्यासे, थके हुए और भूखे होने में फर्क नहीं कर पाते हैं और अंतत: सुगरयुक्त या फैटी फूड खा लेते हैं। हमेशा साथ में पानी की बोतल रखें और यह सुनिश्चित करें कि आप पूरे दिन पानी पीते रहें। एक व्यक्ति को दिन में 6 से 8 ग्लास पानी की जरूरत होती है, हालांकि यह आपके वजन और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। इस बात को सुनिश्चित करें कि आप दिन भर में पर्याप्त पानी पीते हों।

3. कम समय के लिए एक्टिव एक्सरसाइज
हालिया शोध से यह बात सामने आई कि घंटों वर्कआउट करने या मीलों दौड़ने के बजाय थोड़े-थोड़े समय के लिए एक्टिव एक्सरसाइज करना फैट को कम करने में काफी कारगर होता है। उदाहरण के लिए अगर आप ट्रेडमिल पर वॉकिंग कर रहे हैं तो अचानक से कुछ सेकेंड के लिए स्पीड बढ़ा दें और फिर से वॉकिंग पर वापस आ जाएं।

4. सुगर को कहें न
सुगर एक ऐसी चीज है, जिसका सेवन आपको अवश्य कम करना चाहिए। सुगर के कई छिपे हुए स्रोत भी होते हैं, इसलिए इसे कम करना अच्छा रहेगा। सुगर के विकल्प के तौर पर आप शहद, पाम सुगर और लिकरिश के अर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. सोडियम का सेवन कम करें
बेशक आपके भोजन में नमक होना चाहिए। पर सोडियम नमक के बजाय आप पोटैशियम, लेमन और समुद्री नमक का भी सहारा ले सकते हैं। साथ ही काली मिर्च सहित कई मसाले के जरिए आप नमक की जरूरतों को कम कर सकते हैं।

6. विटामिन सी
विटामिन सी से कार्नीटाइन का स्राव होता है। यह एक ऐसा यौगिक है जो फैट को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन सी कोर्टीसोल हार्मोन के स्राव को भी कम करता है जो कि तनाव के स्थिति में उत्पन्न होता है। कोर्टीसोल के स्तर में परिवर्तन पेट के फैट का मुख्य कारण है।

7. फैट बर्निंग फूड
प्राकृतिक तरीके से फैट कम करने के कई तरीके हैं। लहसुन, प्याज, अदरक, लाल मिर्च, गोभी, टमाटर, दालचीनी और सरसो फैट कम करने वाले फूड हैं। सुबह-सुबह कच्चा लहसुन और एक इंच अदरक का टुकड़ा खाना अच्छा रहता है। साथ ही, सुबह गर्म पानी को नींबू के रस और शहद के साथ लेना वजन कम करने का कारगर तरीका है। इसी तरह और भी कई तरीके हैं, जिसके जरिए आप अपने आहार में फैट बर्निंग फूड को शामिल कर सकते हैं।

8. हेल्थी फैट को शामिल करें
खराब कोलेस्टेरोल से छुटकारा पाने के लिए अच्छे कोलेस्टेरोल का सेवन मददगार साबित होता है। एवाकाडो, जैतून, नारियल और नट्स अच्छे कोलेस्टेरोल के कुछ स्रोत हैं।

9. नाश्ता लेना न छोड़ो
कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि नाश्ता न लेने से वजन कम करने में मदद मिलेगी। लेकिन अगर आप नाश्ता नहीं कर रहे हैं तो भारी भूल कर रहे हैं। इससे ब्लोटिंग बढ़ता है और शरीर भूख की अवस्था में चला जाता है। यह पेट में फैट जमा होने का मुख्य कारण है।

10. सोना
आप सोच रहे होंगे कि हम यहां सोने की बात क्यों कर रहे हैं। वजन को संतुलित रखने के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है। हर किसी के 6 से 8 घंटे की नींद चाहिए होती है। हाल ही में किए गए एक शोध में यह बात सामने आई कि बहुत ज्यादा या बहुत कम सोने से वजन बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
