Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
धूम्रपान छोड़ने के आसान तरीके
जो लोग धूम्रपान करते हैं, उन्हे धूम्रपान रोकने और मना करने वाले सारे विज्ञापन और होर्डिंग सिर्फ मजाक का विषय लगते है, वह उनके बारे में कभी भी गंभीरता से नहीं सोचते। जब उन्हे किसी हादसे या किसी घटना के बाद लगता है कि स्मोकिंग, वाकई में जानलेवा है जब तक देर हो चुकी होती है, क्योंकि वह उसके लती हो चुके होते हैं।
स्मोकिंग छोड़ने के बाद पड़ते हैं कुछ अच्छे और बुरे प्रभाव
धूम्रपान छोड़ना वाकई में बहुत मुश्किल होता है। पर अगर आप वास्तव में स्मोकिंग छोड़ना चाहते है तो अपनी विल पावर को स्ट्रांग कीजिये और उसे छोड़ने का भरपूर प्रयास कीजिये। धूम्रपान छोड़ने के कई आसान तरीके निम्म प्रकार हैं :

दृढ़इच्छा
जिन लोगों को धूम्रपान करने की आदत होती है और अगर वह उसे छोड़ना चाहते है तो उन्हे अपने अंदर दृढइच्छा को बनाये रखना होगा। अगर आपकी विल पावर स्ट्रांग है तो आप आसानी से धूम्रपान की लत से छुटकारा पा सकते है।

दिमाग हटाएं
अगर आप धूम्रपान छोड़ने का मन बना चुके है तो अपने माइंड को डाईवर्ट करना सीखें, अपने हाथ में पेन या पेंसिल पकड़ लें, कुछ और खाएं ताकि आपको ऐसा न लगे कि आप कुछ अकेले है, कुछ खाली सा है, कुछ मिल नहीं रहा। अपने दिमाग को किसी और काम में लगा लें। बाहर खेलें, बच्चों के साथ टाइम बिताएं।

काउंसलिंग करवाएं
धूम्रपान बंद करना ही है तो डॉक्टर से सलाह लेने के किसी प्रकार की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिये। आप डा. से बात करें, उनसे थेरेपी के बारे में पूछें, आसान टिप्स लें और उन्हे फॉलो करें। इससे आपको इमोशनल स्ट्रांगनेस मिलेगी और आप जल्दी की धूम्रपान की लत से छुटकारा पा लेगें।

निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी
धूम्रपान छोड़ने का सबसे अच्छा उपायख् निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी भी होता है। इसकी मदद से आप एडिक्शन सिंड्रोम से बाहर आ सकते है, इसमें बस आपकी बॉडी को थोड़ी सी निकोटिन की मात्रा देनी होती है, जिससे धूम्रपान की लत छूट जाती है।

लालच छोड़ें
धूम्रपान छोड़ने का सबसे अच्छा तरीका अपने अंदर लालच न पैदा होने दें। अगर एक बार भी आपका मन डगमगा तो सारा चौपट हो जाएगा। घर, कार, ऑफिस.. हर जगह खुद को ऐसे जोन में रखें जहां धूम्रपान न होता हो। ऐसे सर्कल और क्राउड से दूर जाना पड़ें तो चले जाएं।

परिवार का सर्पोट लें
सभी के परिवार वाले चाहते है कि उनकी बेटी या बेटा, धूम्रपान करना छोड़ दें। ऐसे में आप अपने परिवार का सर्पोट भी ले सकते है, उनके साथ समय बिताएं, उन्हे अपना ध्यान रखने को कहें।

एक्टिव रहें
खाली दिमाग, शैतान का घर। अपने दिमाग को खाली न रहने दें, कुछ पढ़ें, बातें करें लेकिन अकेले न बैठें। इससे आपको बोरियत होगी और आप धूम्रपान करने के बारे में सोचेगें। अपने आपको इंगेज रखें ताकि धूम्रपान की लत से जल्द से जल्द निजात मिलें।

मंचिंग करें
हमेशा कुछ - कुछ खाते रहें। इससे आपको धूम्रपान की आदत से दूर रहने में आराम मिलेगा। आपका मन भी सिगरेट आदि पीने को नहीं करेगा।

उसकी जगह कुछ और खाएं
अगर आप चैन स्मोकर है और धूम्रपान की आदत से निजात पाना चाहते है तो उसकी जगह कुछ और खाएं। जैसे - लौंग, इलायची आदि...। इससे आपकी बॉडी भी फिट रहेगी और धूम्रपान करने का मन भी नहीं करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
